{"_id":"5b8cc9a842c79210ba2df390","slug":"robotic-surgery-will-start-soon-in-sgpgi-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ पीजीआई में जल्द शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी, ऐसे करेगा काम और होगा यूं आराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ पीजीआई में जल्द शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी, ऐसे करेगा काम और होगा यूं आराम
चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 03 Sep 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
robotic surgery
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में अब रोबोटिक सर्जरी शुरू करने की तैयारी है। रोबोटिक सर्जरी प्रदेश में पहली बार होगी। इसके लिए नया मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर तैयार किया जा रहा है। निदेशक डॉ. राकेश कपूर के मुताबिक करीब तीन माह में रोबोटिक सर्जरी शुरू हो जाएगी। शुरुआत यूरोलॉजी विभाग से होगी। हालांकि शुरुआती दिनों में छोटे ऑपरेशन किए जाएंगे, बाद में कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी और कैंसर सहित अन्य विभागों में भी रोबोटिक सर्जरी हो सकेंगी।
sgpgi lucknow
- फोटो : amar ujala
सजीपीजीआई ने इसके लिए बैंक से कर्ज भी लिया है। करीब 473 करोड़ के लोन में करीब सौ करोड़ रोबोटिक सर्जरी पर खर्च करने की तैयारी है। इसमें 30 करोड़ रुपये का सिर्फ रोबोट ही आएगा। संस्थान में बने एमआरआई कक्ष के ऊपर रोबोटिक सर्जरी के लिए नई तरह का मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर तैयार कराया गया है।
robotic surgery
- फोटो : amar ujala
ये मशीन क्यों खास
जर्मनी में बनी दा विंसी सर्जिकल रोबोटिक मशीन में हाई डेफिनिशन थ्री-डी कैमरा लगा होता है। इससे अंदरूनी अंगों की सटीकता से जानकारी मिलती है। इसकी मदद से छोटे उपकरण शरीर में प्रवेश कराए जा सकते हैं, जो इंसानों के हाथ से कहीं ज्यादा घूमते हैं।

ऐसे करता है काम
यह सिस्टम एक तरह से यह कंप्यूटराइज्ड सिस्टम से कंट्रोल होता है। सर्जन हाथ से ऑपरेशन करने के बजाय कई रोबोटिक आर्म के सहारे सर्जरी करता है। इन रोबोटिक हाथों को कंसोल के जरिए सर्जन गाइड और कंट्रोल करता है।

सर्जन बनाम रोबोटिक सर्जरी
एक सर्जन जहां 10 मिलीमीटर तक सटीकता के साथ काम कर सकते हैं, वहीं एक रोबोट एक मिमी की सटीकता के साथ किसी भी प्रक्रिया को सुरक्षित तरीके से पूरा कर सकता है।
एक सर्जन जहां 10 मिलीमीटर तक सटीकता के साथ काम कर सकते हैं, वहीं एक रोबोट एक मिमी की सटीकता के साथ किसी भी प्रक्रिया को सुरक्षित तरीके से पूरा कर सकता है।