फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बैंक के चीफ मैनेजर के घर डकैतों का धावा, लाखों की लूट, तस्वीरें

Thu, 05 May 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी Updated Thu, 05 May 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
robbery in bank of india's chief manager house
बाराबंकी में बैंक मैनेजर के घर डकैती - फोटो : amar ujala

बाराबंकी में 10 सशस्त्र डकैतों ने बैंक ऑफ इंडिया के चीफ मैनेजर के घर बुधवार रात करीब एक बजे धावा बोल दिया। चीफ मैनेजर, उनकी पत्नी व बेटे को बंधक बना लिया। घर का कोना-कोना छान मारा और जो भी सामान मिला, उसे उठा ले गया।

robbery in bank of india's chief manager house
बाराबंकी में बैंक मैनेजर के घर डकैती - फोटो : amar ujala

मैनेजर के अनुसार डकैतों ने जेवरात समेत करीब 8 लाख का सामान लूट लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने डकैतों की खोजबीन की लेकिन किसी का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने डकैती की रिपोर्ट दर्ज की है।

robbery in bank of india's chief manager house
बाराबंकी में बैंक मैनेजर के घर डकैती - फोटो : amar ujala

बाराबंकी के बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य शाखा के चीफ मैनेजर विष्णु टंडन गोकुल नगर मोहल्ले में किराए पर रहते हैं। बुधवार रात घर का दरवाजा तोड़कर घुसे दस बदमाशों ने बैंक मैनेजर, उनकी पत्नी अलका व मुंहबोले बेटे किशन को बंधक बना लिया। इसके बाद घर से करीब आठ लाख से भी अधिक के सोने व चांदी के जेवरात और 40 हजार रुपये की नकदी लेकर भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन
robbery in bank of india's chief manager house
बाराबंकी में बैंक मैनेजर के घर डकैती - फोटो : amar ujala

बदमाशों ने करीब सवा घंटे तक लूटपाट की। हालांकि किसी को मारा-पीटा नहीं है। वारदात के दौरान चार बदमाश घर में घुसे। बाकी छह बदमाश बाहर थे। कोतवाल बीपी यादव व सीओ सिटी विशाल विक्रम सिंह ने मौके पर जांच पड़ताल की। एसपी ने भी मौके का जायजा लिया।
 
विज्ञापन
robbery in bank of india's chief manager house
बाराबंकी में बैंक मैनेजर के घर डकैती - फोटो : amar ujala

कोल्डड्रिंक, दूध भी गटक गए, हवाई चप्पल तक नहीं छोड़ी
पीड़ित दंपती के अनुसार बदमाशों ने फ्रिज में रखी कोल्ड ड्रिंक, दूध व शराब भी गटक लिया। यही नहीं, लुटेरे बैंक मैनेजर की हवाई चप्पल भी उठा ले गए। वारदात से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed