Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Brajesh Pathak retort to Azam Khan statement said SP may use all its strength but public will not accept it

यूपी: आजम खां के बयान पर ब्रजेश पाठक का करारा पलटवार; बोले- सपा पूरी ताकत लगा ले, जनता स्वीकार नहीं करेगी

Fri, 20 Nov 2026 01:25 PM IST
Bhupendra Singh ANI, लखनऊ
ANI, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 20 Nov 2026 01:25 PM IST
सार

आजम खां के भाजपा पर दिए बयान को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा पर निशाना साधा। उन्होंने आजम खां के पुराने बयानों का हवाला देते हुए सपा की राजनीति को तुष्टीकरण पर आधारित बताया और दावा किया कि प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है।

विज्ञापन
Brajesh Pathak retort to Azam Khan statement said SP may use all its strength but public will not accept it
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : UP Gov. YT.

विस्तार

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां के भाजपा को लेकर दिए गए बयान पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आजम खां और सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा चाहे जितनी ताकत लगा ले, प्रदेश की जनता उन्हें स्वीकार नहीं करेगी। सपा की राजनीति तुष्टीकरण पर आधारित है और उसे उसी हिसाब से वोट मिलेंगे।

विज्ञापन


ब्रजेश पाठक ने कहा कि आजम खां कुछ भी करें, लेकिन प्रदेश की जनता उनके पुराने बयानों को भूली नहीं है। आजम खां ने सत्ता में रहते हुए भारत माता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। साथ ही बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को 'लैंड माफिया' कहा था।

विज्ञापन

'सपा के शासन में गुंडों और माफिया को पाला-पोसा गया'

उपमुख्यमंत्री ने अपने बयान में समाजवादी पार्टी पर पलटवार करते हुए कहा कि जब भी सपा प्रदेश की सत्ता में रही, गुंडों और माफिया को संरक्षण दिया गया। सपा की राजनीति तुष्टीकरण के इर्द-गिर्द घूमती है। प्रदेश की जनता ऐसे लोगों को कभी स्वीकार नहीं करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed