फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Accident: एक झटके में थम गईं हंसती-खेलती दस जिंदगियां, हर तरफ सिसकियां और चीत्कार सुन कांप उठा कलेजा

Tue, 27 Sep 2022 10:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 27 Sep 2022 10:47 AM IST
विज्ञापन
Road Accident In Itaunja Lucknow truck hit the tractor trolley Eight women and two girls died Sitapur
Lucknow Road Accident - फोटो : अमर उजाला
सीतापुर के अटरिया में मनौती का कोछा खिलाने उनई देवी मंदिर जाने के लिए लोग श्रद्धा व उत्साह के साथ रवाना हुए थे। कुछ देर बाद ऐसी मनहूस खबर आई कि गांव में हाहाकार मच गया। गांववालों ने सपने में भी नहीं सोचा था कि हंसती-खेलती दस जिंदगियां एक झटके में थम जाएंगी। दो परिवारों की मां-बेटियों समेत आठ महिलाएं और दो बच्चियों की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। हर तरफ सिसकियां और चीत्कार सुनाई दे रहा है। लोग एक-दूसरे को दिलासा तो दे रहे थे, लेकिन सभी के चेहरे पर मायूसी छाई थी। अटरिया थाना क्षेत्र के टिकौली गांव निवासी चुन्नीलाल मौर्य की पत्नी कोमल ने कोछा खिलाने की मनौती मानी थी। चूंकि कोछा महिलाओं को खिलाया जाता है, लिहाजा गांव की महिलाओं को आमंत्रित किया था। 
Road Accident In Itaunja Lucknow truck hit the tractor trolley Eight women and two girls died Sitapur
Lucknow Road Accident - फोटो : अमर उजाला
नवरात्र के पहले दिन चुन्नीलाल सोमवार सुबह लगभग नौ बजे अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली से 46 लोगों को लेकर इटौंजा थानाक्षेत्र स्थित उनई देवी मंदिर के लिए रवाना हुए। इनमें अधिकतर महिलाएं थीं। वे देवी गीत गाते हुए श्रद्धा व उत्साह के साथ जा रही थीं।

Road Accident In Itaunja Lucknow truck hit the tractor trolley Eight women and two girls died Sitapur
तालाब में रेस्क्यू करती एसडीआरएफ - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के इटौंजा थानाक्षेत्र में कुम्हरावां मार्ग पर गद्दीपुरवा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलट गई। उस पर सवार सभी लोग डूब गए। इटौंजा पुलिस व एसडीआरएफ ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Road Accident In Itaunja Lucknow truck hit the tractor trolley Eight women and two girls died Sitapur
Lucknow Road Accident - फोटो : अमर उजाला
लोगों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां आठ महिलाओं व दो बच्चियों को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज जारी है। हादसे की खबर टिकौली पहुंचीं तो ग्रामीणों पर मानों वज्रपात हो गया। 
 
विज्ञापन
Road Accident In Itaunja Lucknow truck hit the tractor trolley Eight women and two girls died Sitapur
Lucknow Road Accident - फोटो : अमर उजाला
गांव का शायद ही कोई घर ऐसा हो जहां का कोई सदस्य इस कार्यक्रम में न गया हो। टिकौली में चीत्कार और सिसकियों से सुनने वाले का कलेजा बैठ जा रहा था। किसी ने मां खो दी तो किसी ने पत्नी व बेटी। मरने वालों में एक-एक परिवार की दो मां-बेटी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed