{"_id":"633280012c18d405c61236af","slug":"road-accident-in-itaunja-lucknow-woman-meera-and-five-year-old-diwakar-painful-scene-of-lucknow-road-accident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक मंजर: पेड़ पर अटकी ट्रॉली तालाब में डूबे लोगों पर गिरी...शरीर में घुसे बबूल के कांटे, जो दबा वो न बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक मंजर: पेड़ पर अटकी ट्रॉली तालाब में डूबे लोगों पर गिरी...शरीर में घुसे बबूल के कांटे, जो दबा वो न बचा
Tue, 27 Sep 2022 10:15 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 27 Sep 2022 10:15 AM IST
विज्ञापन
Lucknow Road Accident
- फोटो : अमर उजाला
परिवार के सात लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर ऊनई गांव के दुर्गा मंदिर जा रहे थे। ट्रक से टक्कर लगते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली पहले बबूल के पेड़ पर अटक गई। कुछ ही देर में सभी सवार तालाब में डूब गए। इसके बाद अचानक से ट्रैक्टर-ट्रॉली सभी के ऊपर आ गिरी। इसके नीचे सभी दब गए। यह दर्दनाक मंजर बयां किया टिकौली की मीरा देवी ने। पांच साल के दिवाकर चौरसिया ने बताया कि अचानक धड़ाम की आवाज हुई। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में जा गिरी। सभी लोग पानी में गिरे और शरीर में कांटे घुस गए। इसके बाद क्या हुआ, पता हीं नहीं चला। उसके साथ मां मीरा, बहन दिव्यांशी, कृष्का, बुआ सलोनी, दादी कमला और चाचा प्रेम चौरसिया भी थे। जो भी ट्रॉली के नीचे दबा, वह बच नहीं सका।
Lucknow Road Accident
- फोटो : amar ujala
चुन्नीलाल के कार्यक्रम में उनकी पड़ोसी सजिया भी बेटी के साथ जा रही थीं। साजिया के मुताबिक, हादसे के बाद दोनों तालाब में डूब गए। इससे पहले शरीर पर बबूल के इतने कांटे चुभे की चीख निकल पड़ी। डूबते समय गंदा पानी पेट में चला जाने से सांस लेने में भी दिक्कत हुई।
हादसे का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
बदहवास पत्नी व बेटी के शव को देखता रहा चुन्नी
चुन्नी लाल परिवार संग ऊनई गांव में मन्नत का कोछा भरने जा रहा था। हादसे में चुन्नी लाल व उसकी बड़ी बेटी सुषमा घायल हो गए, जबकि पत्नी कोमल व बेटी बिट्टो की मौत हो गई। तालाब से सबसे पहले सुषमा को बाहर निकालकर तत्काल सीएचसी भेजा गया।

तालाब में रेस्क्यू करती एसडीआरएफ
- फोटो : अमर उजाला
कुछ देर बाद पत्नी कोमल व छोटी बेटी बिट्टो का शव बाहर निकला तो चुन्नी बदहवास हो गया। जब चुन्नी अस्पताल पहुंचा तो वहां बेटी सुषमा पिता से लिपटकर चीख पड़ी। सुषमा रोते-रोते बेहोश हो गई। उसे पानी के छींटे मारकर होश में लाया गया। अस्पताल का मंजर देखकर रिश्तेदारी की महिलाएं भी बेहोश हो गईं। उन्हें भी भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
किसान यूनियन व सीएचसीकर्मियों में कहासुनी
भाकियू (राजू गुप्ता गुट) के पदाधिकारियों ने सीएचसी पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। इसे लेकर स्वास्थ्यकर्मियों से मारपीट की नौबत आ गई। एसपी हृदयेश कुमार ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत करवा दिया। भाकियू का आरोप है कि स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी की जगह एसी कमरे में आराम कर रहा था, जबकि सीएचसी अधीक्षक एके दीक्षित का कहना है, उक्त कर्मचारी ड्यूटी करके आराम कर रहा था।