फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Retired IAS Wife Murder: सौतेले बेटे को फंसाने की शातिरों ने चली थी चाल, खुद को बचाने का भी बनाया था ये प्लान

Wed, 29 May 2024 02:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 29 May 2024 02:05 PM IST
विज्ञापन
Retired IAS Wife Murder There was a conspiracy to trap step son Prateek allegations kept being made
Retired IAS Wife Murder - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में सेवानिवृत्त आईएएस देवेंद्र दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे की हत्या व लूटपाट करने वाले ड्राइवर भाइयों ने वारदात को अंजाम देने से लेकर अपने बचने तक की पूरी प्लानिंग की थी। साजिश के तहत दोनों पूछताछ में रिटायर्ड आईएएस अफसर के छोटे बेटे प्रतीक पर ही इल्जाम लगाते रहे। तमाम दावे किए और बातें गिनाईं, जिससे शक की सुई प्रतीक की तरफ घूम जाए, पर ऐसा नहीं हुआ। पुलिस ने इन्हें बेनकाब कर दिया।
Retired IAS Wife Murder There was a conspiracy to trap step son Prateek allegations kept being made
Retired IAS Wife Murder - फोटो : अमर उजाला
एसीपी गाजीपुर विकास राय ने बताया कि जब अखिलेश और रवि से पूछताछ की गई तो उन्होंने कहा कि कुछ वक्त पहले ही मोहिनी ने प्रतीक को घर से निकाल दिया था। उनका आपस में रुपयों और संपत्ति को लेकर विवाद होता था। प्रतीक ने ही वारदात को अंजाम दिलाया है, लेकिन पुलिस को दोनों की बातों पर न तो यकीन हो रहा था और न ही ऐसे साक्ष्य सामने आ रहे थे।

Retired IAS Wife Murder There was a conspiracy to trap step son Prateek allegations kept being made
Retired IAS Wife Murder - फोटो : अमर उजाला
जब पुलिस ने दोनों भाइयों के सामने उनके खिलाफ सुबूत रख दिए तो उन्होंने बताया कि तय था कि मोहिनी की हत्या के बाद लूट करनी है। फिर अगर पुलिस पूछताछ करती है तो खुद को बचाने के लिए प्रतीक पर ही आरोप लगाने हैं, इसलिए वे लगातार यही करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Retired IAS Wife Murder There was a conspiracy to trap step son Prateek allegations kept being made
Retired IAS Wife Murder - फोटो : अमर उजाला
कर्जा था...इसलिए रची साजिश
अखिलेश ने बताया कि उसे टीबी की बीमारी है। इलाज में काफी पैसा खर्चा हुआ है। उस पर ढाई लाख रुपये का कर्ज है। रंजीत पर भी कुछ कर्जा था, इसलिए वारदात करने की साजिश रची। उन्हें लगा कि इतने जेवर मिलने के बाद उनक कर्ज उतर जाएगा और वे मालामाल भी हो जाएंगे।

विज्ञापन
Retired IAS Wife Murder There was a conspiracy to trap step son Prateek allegations kept being made
Retired IAS Wife Murder - फोटो : अमर उजाला
सेवानिवृत आईएएस देवेंद्र दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे (58) की हत्या कर लूट की वारदात का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने देवेंद्र के दोनों ड्राइवर भाइयों और उनके एक साथी को गिरफ्तार किया। अखिलेश वारदात का मास्टरमाइंड है। वह और उसका भाई 13 साल से देवेंद्र के घर पर काम कर रहे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed