{"_id":"6656d2900ddc932edf07af94","slug":"retired-ias-wife-murder-case-i-didnt-shoot-so-there-was-no-sound-akhilesh-shocking-revelation-2024-05-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Retired IAS Wife Murder: इसलिए गला कसकर मारा... इस वजह से रखने लगा था खुन्नस; अखिलेश का चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Retired IAS Wife Murder: इसलिए गला कसकर मारा... इस वजह से रखने लगा था खुन्नस; अखिलेश का चौंकाने वाला खुलासा
Wed, 29 May 2024 01:39 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 29 May 2024 01:39 PM IST
विज्ञापन
Retired IAS Wife Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में इंदिरानगर सेक्टर-20 निवासी सेवानिवृत आईएएस देवेंद्र दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे (58) की हत्या कर लूट की वारदात को अंजाम उनके ड्राइवर भाइयों ने साथी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने सेवानिवृत आईएएस देवेंद्र के दोनों ड्राइवर भाइयों और उनके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है।
Retired IAS Wife Murder
- फोटो : अमर उजाला
जांच में कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि अखिलेश और रंजीत असलहा लेकर मोहिनी दुबे के घर पहुंचे थे। हालांकि, उनकी हत्या गला कसकर की थी।
Retired IAS Wife Murder
- फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने बताया कि साजिश के तहत वे गोली मारकर हत्या करने वाले थे, लेकिन अचानक सोचा कि गोली चलने की आवाज से आसपास पता चल सकता है। ऐसे में तय किया कि गोली नहीं चलाएंगे। तब गला कसकर मारा। असलहा आरोपियों की निशानदेही पर बरामद किए गए बैग से मिला। उसी से अखिलेश ने पुलिसवालों पर गोली चला दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Retired IAS Wife Murder
- फोटो : अमर उजाला
रिकवर कराए जाएंगे फुटेज
डीसीपी नॉर्थ अभिजीत आर शंकर ने बताया कि बैग से डीवीआर भी बरामद हुई। उसमें काफी मिट्टी भरी हुई है। फुटेज रिकवर के लिए डीवीआर फोरेंसिक लैब भेजी जाएगी। हालांकि, घटना से संबंधित तमाम फुटेज जुटा लिए गए हैं, जिनमें आरोपी कैद हैं।

15 दिन पहले रची साजिश
पूछताछ में अखिलेश व रवि ने बताया कि करीब एक महीने पहले वे स्टोर रूम में सफाई कर रहे थे। इसी दौरान मोहिनी ने अलमारी से जेवरात निकालकर बेड पर रखे थे। वह कहीं जाने की तैयारी कर रही थीं। बेड से लेकर अलमारी तक ज्वैलरी थी। यह देख उनके मन में लालच आ गया। तभी से सोच रहे थे कि कैसे जेवरात को हासिल किया जाए। करीब 15 दिन पहले रंजीत को बुलाकर इस बारे में बताया। तब साजिश रची और फिर वारदात को अंजाम दिया।