फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

68,500 सहायक शिक्षक भर्ती का आखिरी मौका, रजिस्ट्रेशन से पहले जानें ये खास बातें

Sun, 04 Feb 2018 08:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 04 Feb 2018 08:46 PM IST
विज्ञापन
registration for assistant teachers recruitment.

परिषदीय विद्यालयों में 68,500 सहायक शिक्षकों की भर्ती के लिए अगर रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो कल (पांच फरवरी) शाम छह बजे तक कर सकते हैं। 23 जनवरी को जारी किए गए विज्ञापन के अनुसार, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 5 फरवरी शाम छह बजे तक और आवेदन करने की अंतिम तिथि नौ फरवरी निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी http://upbasiceduboard.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।



सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए 12 मार्च को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों पर लिखित परीक्षा होगी। नतीजे 15 मई को घोषित होंगे।

registration for assistant teachers recruitment.
निर्धारित किया गया शुल्क
सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 600 रुपये जबकि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को 400 रुपये शुल्क अदा करना होगा। विकलांग अभ्यर्थी नि:शुल्क आवेदन कर सकेंगे।
registration for assistant teachers recruitment.

भर्ती के लिए ये है पूरा कार्यक्रम
23 जनवरी को जारी हुए विज्ञापन।
25 जनवरी से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन।
पांच फरवरी शाम छह बजे तक रजिस्ट्रेशन करवाने का मौका।
नौ फरवरी को शाम छह बजे तक कर सकेंगे आवेदन
13 से 15 फरवरी के बीच कर आवेदन पत्र में की गई त्रुटियों को कर सकेंगे संशोधित
26 फरवरी को वेबसाइट पर अपलोड होंगे प्रवेश पत्र
12 मार्च को होगी सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
registration for assistant teachers recruitment.

डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति की देखरेख में होगी परीक्षा
सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा मंडल मुख्यालय के जनपद के डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति के निर्देशन एवं देखरेख में होगी। एसएसपी/एसपी, मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, प्राचार्य डायट, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक तथा बीएसए इसके सदस्य एवं डीआईओएस सदस्य सचिव होंगे।

विज्ञापन
registration for assistant teachers recruitment.

आधार से लिंक होगा ऑनलाइन आवेदन
बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापकों के 68,500 पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म ऑनलाइन ही भरे जाएंगे। आवेदन के साथ आधार कार्ड नंबर अंकित करना होगा। अपनी नई फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना होगा।

आवेदन करने के दौरान आवेदन शुल्क राष्ट्रीयकृत बैंकों में जमा कराना होगा। परीक्षा के प्रश्न पत्र में 150 अंक के 150 प्रश्न दिए जाएंगे। हल करने के लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर आधार कार्ड दिखाकर ही प्रवेश दिया जाएगा। उपस्थिति पत्र पर दस्तखत के साथ अंगूठे का निशान भी लिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed