Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Rajnath says a degree will open the door to a job, but one’s identity will be forged through knowledge; ho

यूपी: राजनाथ बोले- डिग्री से नौकरी का दरवाजा खुलेगा, लेकिन पहचान ज्ञान से बनेगी; मेधावियों को किया सम्मानित

Sun, 22 Nov 2026 12:51 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sun, 22 Nov 2026 12:51 PM IST
सार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बीबीडी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को डिग्रियां और पदक देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि डिग्री नौकरी का अवसर दे सकती है, लेकिन असली पहचान ज्ञान और आत्मविश्वास से बनती है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी विद्यार्थियों से प्रदेश और देश के विकास में योगदान देने की अपील की।

विज्ञापन
UP: Rajnath says a degree will open the door to a job, but one’s identity will be forged through knowledge; ho
बाबू बनारसी दास (BBD) यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को बाबू बनारसी दास (बीबीडी) यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि डिग्री आपको नौकरी का पहला मौका देगी, लेकिन इसके बाद आपकी पहचान आपके ज्ञान से बनेगी। आपके अंदर आत्मविश्वास होगा तो कैसी भी चुनौती आए, आप उसका सामना कर सकेंगे।

विज्ञापन


बीबीडी यूनिवर्सिटी कैंपस स्थित डॉ. अखिलेश दास गुप्ता स्टेडियम में सुबह 11:30 बजे से आयोजित समारोह में राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मंच पर मेधावी विद्यार्थियों को डिग्रियां दीं और मेडल पहनाकर सम्मानित किया। समारोह में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित यूनिवर्सिटी के चांसलर, वाइस चांसलर, रजिस्ट्रार, फैकल्टी और स्टाफ मौजूद रहे।

विज्ञापन

व्यक्तिगत दुख के बावजूद शिक्षा का काम जारी रखा

राजनाथ सिंह ने अलका दास, विराज सागर दास और पूरे परिवार की सराहना की। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत दुख के बावजूद परिवार ने खुद को संभालकर प्रदेश के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का काम जारी रखा। बीबीडी यूनिवर्सिटी की सफलता देखकर कहा जा सकता है कि डॉ. अखिलेश दास गुप्ता ने इसकी जो नींव रखी थी, वह लंबे समय तक बनी रहेगी। यहां से पढ़ने वाले विद्यार्थी देश और दुनिया में नाम रोशन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

ब्रजेश पाठक बोले- जीवन के नए पड़ाव पर पहुंचे विद्यार्थी

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आज वे जीवन के नए पड़ाव पर पहुंचे हैं। बीबीडी यूनिवर्सिटी से हासिल की गई शिक्षा आगे उनके जीवन का आधार बनेगी। उन्होंने विद्यार्थियों से देश और प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाने के साथ आने वाली पीढ़ी को तैयार करने में योगदान देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि पढ़ाई पूरी करने के बाद कुछ विद्यार्थी निजी कंपनियों और सरकारी क्षेत्र में काम करेंगे, जबकि कुछ अपना व्यवसाय शुरू करेंगे। उन्हें पूरा भरोसा है कि जिस मेहनत से विद्यार्थियों ने डिग्री हासिल की है, उसी तरह जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि स्वर्गीय डॉ. अखिलेश दास गुप्ता ने शिक्षा के क्षेत्र में जो सपना देखा था, उसे बीबीडी यूनिवर्सिटी आगे बढ़ा रही है। उनका मानना था कि किसी भी राज्य और समाज के विकास के लिए बेहतर उच्च शिक्षा की व्यवस्था जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed