{"_id":"5bcada94bdec2269360ca802","slug":"recruitment-plans-before-lok-sabha-election-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चुनाव से पहले 20 हजार भर्तियों की तैयारी, परिणाम घोषित करने से लेकर नियुक्ति देने तक का प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव से पहले 20 हजार भर्तियों की तैयारी, परिणाम घोषित करने से लेकर नियुक्ति देने तक का प्लान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 20 Oct 2018 01:04 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार की मंशा है कि लोकसभा चुनाव से पहले अधिक से अधिक भर्ती परीक्षाएं संपन्न करा ली जाएं और परिणाम घोषित करते हुए चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति भी दे दी जाए। इस लिहाज से उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के पास भी बड़ी जिम्मेदारी है। आयोग को तकरीबन 20 हजार पदों पर भर्ती करनी है। इन पदों पर भर्ती के लिए कई परीक्षाओं का आयोजन हो चुका है और कुछ के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
Assistant teachers
आयोग ने अपने इतिहास में पिछले दिनों सबसे बड़ी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन कराया था। इसके तहत शिक्षकों के 10 हजार से अधिक पदों पर केवल लिखित परीक्षा के माध्यम से भर्ती की जानी है। परीक्षा दे चुके अभ्यर्थियों को अब परिणाम का इंतजार है। हालांकि, परिणाम अब तक घोषित हो जाना चाहिए था, लेकिन इसमें देर हो चुकी है। अब नवंबर में परिणाम जारी होने की उम्मीद है। इसके अलावा पीसीएस-2017 के तहत 677 पदों पर भर्ती होनी है।
डेमो
पीसीएस की मुख्य परीक्षा हो चुकी है और अब परिणाम आने के बाद इंटरव्यू होना है। वहीं, पीसीएस-2016 की मुख्य परीक्षा का परिणाम भी नवंबर में आने की संभावना है और इसके तहत 633 पदों पर भर्ती होनी है। अगले माह पीसीएस-2018 की प्रारंभिक परीक्षा होनी जा रही है, जिसके तहत 831 पदों पर भर्ती होनी है। पीसीएस-जे की परीक्षा भी 16 दिसंबर प्रस्तावित है और इसके तहत 610 पदों पर भर्ती होनी है। आयोग की ओर से आठ अप्रैल को आरओ/एआरओ परीक्षा-2017 का आयोजन किया गया था। इसके तहत 465 पदों पर भर्ती होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
आयोग नवंबर में प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर सकता है। इसके बाद मुख्य परीक्षा कराई जाएगी। इसके अलावा सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2013 के तहत अवर अभियंता और सहायक अभियंता के चार हजार से अधिक पदों पर भर्ती होनी है। आयोग ने अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया है कि मार्च तक परिणाम जारी कर दिया जाएगा। वहीं, आयोग की ओर से तकरीबन 2400 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इनमें सर्वाधिक 2345 पद एलोपैथी चिकित्साधिकारी के हैं। इसके अलावा सहायक सांख्यिकी अधिकारी सहित कई अन्य पदों पर भी सीधी भर्ती होनी है। ऐसे में आयोग को अप्रैल तक तकरीबन 20 हजार पदों पर भर्ती करनी है।
विज्ञापन
डेमो
सदस्यों की नियुक्ति के बाद आएगी तेजी
आयोग में सदस्यों के आठ में से सात पद खाली हैं। आयोग का कामकाज केवल एक सदस्य के भरोसे रह गया है। सदस्यों की नियुक्ति के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। नए सदस्यों की नियुक्ति के बाद भर्ती प्रक्रिया में तेजी जाएगी। इसके अलावा आयोग ने विशेषज्ञों का पैनल बढ़ाने के लिए 31 अक्तूबर तक आवेदन मांगे हैं। विशेषज्ञों की संख्या बढ़ने पर भी असर दिखाई देगा और भर्ती प्रक्रिया में तेजी पकड़ेगी।
आयोग में सदस्यों के आठ में से सात पद खाली हैं। आयोग का कामकाज केवल एक सदस्य के भरोसे रह गया है। सदस्यों की नियुक्ति के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। नए सदस्यों की नियुक्ति के बाद भर्ती प्रक्रिया में तेजी जाएगी। इसके अलावा आयोग ने विशेषज्ञों का पैनल बढ़ाने के लिए 31 अक्तूबर तक आवेदन मांगे हैं। विशेषज्ञों की संख्या बढ़ने पर भी असर दिखाई देगा और भर्ती प्रक्रिया में तेजी पकड़ेगी।