{"_id":"627a6abd447cc27f860fe79e","slug":"read-about-salman-khan-s-duplicate-azam-ansari","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: पुलिस की गिरफ्त में भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए डुप्लीकेट सलमान खान, थाने में दिखाया स्टारडम, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: पुलिस की गिरफ्त में भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए डुप्लीकेट सलमान खान, थाने में दिखाया स्टारडम, तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 10 May 2022 07:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
डुप्लीकेट सलमान खान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुपर स्टार सलमान खान के दुनिया भर में लाखों प्रशंसक हैं। जोकि उनकी फिल्म आने का इंतजार करते रहते हैं। कुछ तो ऐसे हैं जो उन्हें दीवानों की तरह चाहते हैं और उन्हीं की तरह दिखना भी चाहते हैं। यही कारण है कि उनकी (सलमान खान) ज्यादातर फिल्में व्यावसायिक रूप से जबरदस्त कामयाबी हासिल करती हैं।
सलमान खान के हमशक्ल लखनऊ के सआदतगंज के आजम अंसारी अपने चहेते अभिनेता की फिल्मों के गानों पर परफॉर्म करते हैं। इसके साथ ही उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं। वीडियो को लाखों की संख्या में उन्हें व्यूज मिलते हैं।
बीते दिनों आजम अपने इसी शौक के कारण मुश्किल में फंस गए। ठाकुरगंज पुलिस ने उन्हें सड़क पर वीडियो बनाते समय गिरफ्तार कर लिया। हुआ यूं कि वह वीडियो की शूटि कर रहे थे तो भीड़ लग गई। पुलिस को जब पता चला तो आजम को गिरफ्तार कर लिया गया और अराजकता फैलाने के आरोप में चालान कर दिया गया।
आजम को पुलिस स्टेशन में ले जाया गया। यहां भी वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। जब उनकी फोटो खींची गई तो वो खुद को असली सलमान खान दिखाने से नहीं चूके और वैसे ही बेफिक्र अंदाज में नजर आए जैसे कोई बहुत बड़े स्टार हों या असली सलमान खान वही हों।
2 of 9
- फोटो : amar ujala
सड़क पर वीडियो शूट करने के कारण जाम लग गया था। सूचना पर पहुंची ठाकुरगंज पुलिस ने आजम को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक हरि शंकर चंद्र के मुताबिक, आए दिन सड़क पर अराजकता फैलाने पर 151 के तहत चालान किया गया है।
3 of 9
- फोटो : amar ujala
आजम सलमान खान की फिल्मों के गानों पर शूट करते हैं। इसमें उनके साथ कई अन्य लोग भी शामिल होते हैं। यूट्यूब पर उनके करीब डेढ़ लाख फॉलोवर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
- फोटो : amar ujala
अपनी इसी पहचान के कारण वह कई जगहों पर खास तौर से बुलाए जाते हैं। जहां वह लोगों को इंटरटेन करते हैं और चर्चा में रहते हैं।
विज्ञापन
5 of 9
- फोटो : amar ujala
आजम शर्टलेस होकर इसी तरह सड़कों पर घूमते हैं और वीडियो शूट करते हैं। जिससे कई बार जगह-जगह भीड़ लग जाती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।