फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमेठी: तेरा नाम राहुल है... इसलिए पूछना पड़ रहा हिसाब, गन्ने का रस बेचने वाले से स्मृति ईरानी ने ली चुटकी

Mon, 09 May 2022 07:57 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Mon, 09 May 2022 07:57 PM IST
विज्ञापन
Amethi News: Cabinet Minister Smriti Irani two days Amethi visit.
अमेठी में कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी। - फोटो : amar ujala

कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी दो दिवसीय दौरे पर अमेठी में हैं। सोमवार को उन्होंने जिले के गांव में ग्रामीणों के साथ चौपाल की और उनकी समस्याओं का समाधान किया। चौपाल में आने वाली एक-एक शिकायत को उन्होंने न सिर्फ स्वयं पढ़ा बल्कि अफसरों के हवाले कर उनका तत्काल निस्तारण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।



केंद्रीय मंत्री ने जिले के आला अधिकारियों के मौजूदगी में लोगों से यह भी जानने की कोशिश की कि शासन से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का उन्हें कितना लाभ मिल रहा है। सांसद ने ग्रामीणों से ग्राम्य विकास, पंचायतीराज व समाज कल्याण समेत तमाम योजनाओं के बारे में जानकारी ली।

स्मृति ने ग्रामीणों से गांव के विद्युतीकरण, आवास, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, स्वच्छ शौचालय निर्माण के अलावा प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के कायाकल्प की भी जानकारी ली।

Amethi News: Cabinet Minister Smriti Irani two days Amethi visit.
अमेठी में कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी। - फोटो : amar ujala

चौपाल से दादरा जाते समय स्मृति ईरानी का काफिला वारिसगंज चौराहे पर पर रुक गया। वाहन से उतरते ही स्मृति गन्ने का जूस निकाल रहे राहुल सरोज की दुकान पर पहुंच गईं। यहां स्मृति ने साथ रहे लोगों को अपने हाथ से गन्ने का जूस वितरित किया इसके बाद दुकानदार से हिसाब पूछकर उसका नकद भुगतान भी किया।

वारिसगंज चौराहे पर स्मृति को रुकता देख उनके साथ काफिले में मौजूद सभी गाड़ियां रुक गईं। देखते ही देखते आस पास के लोग भी जूस की दुकान पर जमा हो गए। स्मृति ईरानी ने दुकानदार रसे उसका नाम पूछा। दुकानदार ने अपना नाम राहुल बताया। स्मृति ने एक-एक कर 70 लोगों को गन्ने का जूस दुकानदार से लेकर अपने हाथों से सर्व किया।

Amethi News: Cabinet Minister Smriti Irani two days Amethi visit.
अमेठी में कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी। - फोटो : amar ujala

सांसद को अपने बीच में पाकर बाजार वासियों ने उनके साथ फोटो खिंचवाते हुए सेल्फी भी ली और बातचीत करने के बाद काफी उत्साहित नजर आए। इसके बाद स्मृति हंसी के मूड में आ गईं। हिसाब पूछते और चुटकी लेते हुए कहा कि तेरा नाम राहुल है इसलिए हिसाब पूछना पड़ रहा है। स्मृति की बातें सुन कर लोग हंस पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amethi News: Cabinet Minister Smriti Irani two days Amethi visit.
ग्राम प्रधान से गले मिलतीं स्मृति ईरानी। - फोटो : amar ujala

सांसद ने ग्राम प्रधान को लगाया गले
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने चौपाल कार्यक्रम के बाद वापसी में ग्राम प्रधान आभा गुप्ता का अभिवादन स्वीकार करते हुऐ उन्हें गले से लगा लिया। स्मृति द्वारा प्रेम से गले लगा लेने से आभा काफी प्रफुल्लित नजर आईं।

विज्ञापन
Amethi News: Cabinet Minister Smriti Irani two days Amethi visit.
- फोटो : amar ujala

केंद्रीय मंत्री से पुलिस प्रताड़ना की शिकायत
अमेठी सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार शाम पांच बजे ब्लॉक के करनाईपुर गांव पहुंचीं। यहां सांसद चौपाल कार्यक्रम में शामिल हुईं। चौपाल के दौरान पहुंची मृतक अनिकेश की मां ने सांसद से पुलिस द्वारा धमकाने का आरोप लगाया। इससे नाराज सांसद ने एसपी को पूरे मामले की जांच कराने व दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed