{"_id":"5ccd3909bdec220729255104","slug":"rate-of-tomatoes-hiked-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पारा चढ़ते ही टमाटर समेत बढ़े कई सब्जियों के दाम, यहां देखें रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा चढ़ते ही टमाटर समेत बढ़े कई सब्जियों के दाम, यहां देखें रेट
Sat, 04 May 2019 04:09 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 04 May 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
टमाटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारा चढ़ते ही हरी सब्जियों की कीमत बढ़ने लगी है। आलू, लौकी, कद्दू, तोरई, हरी धनिया के दाम दो से 60 रुपये किलो तक बढ़ गए हैं। शुक्रवार को खुदरा मंडियों में टमाटर 60 और लौकी 35 रुपये किलो तक बिकी। हफ्ते भर पहले टमाटर 20-30 व लौकी 50 रुपये में बिक रही थी।
हरा धनिया
- फोटो : डेमो
उधर, कानपुर रोड सब्जी मंडी के दीना के मुताबिक सबसे ज्यादा धनिया की कीमत में तेजी आई है। खुदरा मंडी में जो धनिया अब तक 50 से 60 रुपये किलो बिकती थी वह 100-120 रुपये किलो हो चुकी है।
डेमो
- फोटो : डेमो
स्टॉक कर रहे आलू
डालीगंज सब्जी मंडी के कारोबारी साबिर के मुताबिक रमजान के लिए आलू का स्टॉक किया जा रहा, जिससे एक से दो रुपये किलो कीमत बढ़ी है। रमजान में आलू की सबसे अधिक खपत होने के कारण थोक कारोबारी उसका स्टॉक कर महंगे दाम पर बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
डमो
भिंडी सस्ती, गोभी महंगी
बदले मौसम में भिंडी ही सस्ती हुई है। एचएएल मंडी के मोहम्मद अशरफ के मुताबिक हफ्ते भर पहले भिंडी 60 रुपये किलो थी जो 10 रुपये सस्ती होकर 50 रुपये किलो बिक रही है। जबकि गोभी का जो एक पीस 20 से 30 रुपये का था, वह 50 से 60 रुपये में बिक रहा है।

इसलिए बढ़ीं कीमतें
पत्रकारपुरम खुदरा मंडी के दुकानदार लालमन यादव ने बताया कि तोरई, लौकी, कद्दू की गर्मी के चलते सिंचाई बढ़ी तो किसानोें ने कीमत बढ़ा दी है। वहीं, बाहर से आने वाले टमाटर सहित अन्य सब्जियों की आवक थम चुकी है। लोकल टमाटर की आवक मांग के सापेक्ष कम होने से थोक मंडी में यह 30 से 35 रुपये किलो बिका।