फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पारा चढ़ते ही टमाटर समेत बढ़े कई सब्जियों के दाम, यहां देखें रेट

Sat, 04 May 2019 04:09 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 04 May 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
rate of tomatoes hiked in lucknow
टमाटर
पारा चढ़ते ही हरी सब्जियों की कीमत बढ़ने लगी है। आलू, लौकी, कद्दू, तोरई, हरी धनिया के दाम दो से 60 रुपये किलो तक बढ़ गए हैं। शुक्रवार को खुदरा मंडियों में टमाटर 60 और लौकी 35 रुपये किलो तक बिकी। हफ्ते भर पहले टमाटर 20-30 व लौकी 50 रुपये में बिक रही थी।
rate of tomatoes hiked in lucknow
हरा धनिया - फोटो : डेमो
उधर, कानपुर रोड सब्जी मंडी के दीना के मुताबिक सबसे ज्यादा धनिया की कीमत में तेजी आई है। खुदरा मंडी में जो धनिया अब तक 50 से 60 रुपये किलो बिकती थी वह 100-120 रुपये किलो हो चुकी है।
rate of tomatoes hiked in lucknow
डेमो - फोटो : डेमो

स्टॉक कर रहे आलू
डालीगंज सब्जी मंडी के कारोबारी साबिर के मुताबिक रमजान के लिए आलू का स्टॉक किया जा रहा, जिससे एक से दो रुपये किलो कीमत बढ़ी है। रमजान में आलू की सबसे अधिक खपत होने के कारण थोक कारोबारी उसका स्टॉक कर महंगे दाम पर बेचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
rate of tomatoes hiked in lucknow
डमो
भिंडी सस्ती, गोभी महंगी
बदले मौसम में भिंडी ही सस्ती हुई है। एचएएल मंडी के मोहम्मद अशरफ के मुताबिक हफ्ते भर पहले भिंडी 60 रुपये किलो थी जो 10 रुपये सस्ती होकर 50 रुपये किलो बिक रही है। जबकि गोभी का जो एक पीस 20 से 30 रुपये का था, वह 50 से 60 रुपये में बिक रहा है।

 
विज्ञापन
rate of tomatoes hiked in lucknow
डेमो - फोटो : डेमो
इसलिए बढ़ीं कीमतें
पत्रकारपुरम खुदरा मंडी के दुकानदार लालमन यादव ने बताया कि तोरई, लौकी, कद्दू की गर्मी के चलते सिंचाई बढ़ी तो किसानोें ने कीमत बढ़ा दी है। वहीं, बाहर से आने वाले टमाटर सहित अन्य सब्जियों की आवक थम चुकी है। लोकल टमाटर की आवक मांग के सापेक्ष कम होने से थोक मंडी में यह 30 से 35 रुपये किलो बिका।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed