फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नटखट कान्हा के झूलों और बांसुरी से सजे बाजार, यहां देखें रेट

Thu, 30 Aug 2018 03:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 30 Aug 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
rate of krishna's swing and flute in lucknow
- फोटो : डेमो
मंदिरों से लेकर शहर के बाजारों तक में नटखट कान्हा के जन्मदिन की तैयारियां तेज हो गई है। मंदिरों में जहां रंग-रौगन, साफ-सफाई और लाइटिंग का काम तेज हो गया, वहीं बाजार में कान्हा की बांसुरी, मोरपंख, पोशाक, कान के बुंदे, गले का हार, हाथों के कड़े, रंग-बिरंगे झूलों से अट गया है।
rate of krishna's swing and flute in lucknow
- फोटो : डेमो
आईटी चौराहे, डंडइया, डालीगंज, निशातगंज, भूतनाथ, अमीनाबाद, चौक के बाजारों में भगवान श्रीकृष्ण के शृंगार से जुड़े सामानों की दुकानें सजने लगी हैं। आईटी चौराहे के पास लगी दुकानों के कारोबारी सोमू ने बताया कि बाजारों में लड्डू गोपाल, जन्म के बाद भगवान को झुलाने के लिए झूलों की तमाम वैराइटी उपलब्ध हैं।
rate of krishna's swing and flute in lucknow
money
लोग छोटे और मध्यम आकार के लकड़ी, धातुओं के झूले ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इनकी कीमत 700 से 1200 रुपये तक है। लड्डू गोपाल का झूलना सहित अन्य सजावटी सामानों का कोम्बो पैक भी दुकानों में उपलब्ध है। चौक के कुछ सर्राफा कारोबारियों के यहां श्रद्धालुओं ने बहुमूल्य धातुओं के झूले भी तैयार करवाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
rate of krishna's swing and flute in lucknow
डेमो - फोटो : डेमो
अमीनाबाद के कारोबारियों के मुताबिक जन्माष्टमी के नजदीक आते ही राधा कृष्ण की मूर्तियां, झूले की शॉपिंग बढ़ी है, जो अभी और जोर पकड़ेगी। नगर की दुकानों में सामान कई प्रकार की रेंज में मौजूद है।
 
विज्ञापन
rate of krishna's swing and flute in lucknow
डेमो - फोटो : डेमो
     सामान                                         कीमतें
राधा-कृष्ण की मूर्तियां              450 रुपये से 6 हजार तक धातु, फाइबर 
कान्हा के वस्त्र                        70 रुपये से 1800 रुपये तक 
बांसुरी-मुकुट                          60 रुपये से 700 रुपये तक
लड्डू गोपाल                       125 रुपये से 1300 रुपये तक
लकड़ी, धातु के तार के झूले   240 रुपये से दो हजार रुपये तक
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed