{"_id":"5b879c7f42c7924633077f42","slug":"artists-of-lucknow-busy-in-shooting-tamil-movie-with-rajinikanth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये है रजनीकांत स्टाइल, शूटिंग के लिए खुद लखनऊ नहीं आ पाए तो उठाया ये कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये है रजनीकांत स्टाइल, शूटिंग के लिए खुद लखनऊ नहीं आ पाए तो उठाया ये कदम
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 30 Aug 2018 02:59 PM IST
विज्ञापन
rajnikanth
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया वर्ल्ड में जैसा दबदबा सिनेस्टार रजनीकांत के जोक्स में दिखता है वैसा ही उनका अंदाज भी सामने आया है। सुपरस्टार रजनीकांत की लीड रोल के साथ बन रही तमिल मूवी की शूटिंग के लिये 15 से अधिक लखनवी कलाकारों का दल इन दिनों उनके साथ ही चेन्नइ की इनडोर, आउटडोर लोकेशन पर शूटिंग कर रहा है।
rajnikanth
- फोटो : amar ujala
अप्रैल-मई में हुए मूवी के ऑडिशन के बाद रजनीकांत के लखनऊ आने के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन रजनीकांत ने पूरा श्ड्यिूल ही बदल दिया। अपने अनोखे अंदाज में उन्होंने लखनऊ से पूरे के पूरे सहयोगी कलाकारों को स्पेशल प्लेन से चेन्नई ही बुलवा लिया। रजनीकांत के इस कदम से उनके लखनऊ के प्रशंसकों में मायूसी छाई है।
rajnikanth
हालांकि, फिल्म निर्माण से जुड़े लाइन प्रोड्यूसर लखनऊ के इकबाल जाफरी-जफर खान के मुताबिक रजनीकांत क्रू के साथ बाकी के शिड्यूल के कुछ अंश लखनऊ और आसपास की लोकेशनों के अलावा बनारस आदि जगहों पर फिल्माने सितंबर के आखिरी तक आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
rajnikanth
- फोटो : amar ujala
दो हफ्ते से कलाकार कर रहे रजनीकांत के साथ शूट
नगर के कलाकार विशाल आनंद शर्मा, बाबी खान मलिहाबादी, नियाज अहमद, अरविंद सिंह, जोएब, मो. आसिफ, सत्यम शुक्ला, अमर समेत कई कलाकारों की टीम चेन्नई में बने आउटडोर लोकेशन पर शूट कर रही है। इनमें से कई कलाकार नगर के थियेटर मंच, डाक्यूमेंट्री शो आदि में दिख चुके हें। इनडोर शूट के अलावा टीम अब तब रजनीकांत के साथ भी कुछ शॉट कर चुकी है। क्रू सूत्रों के मुताबिक एक योजना के तहत खुद रजनीकांत और डायरेक्टर कार्तिक सुब्बाराज के साथ फिल्म यूनिट ने नगर के कलाकारों को स्पेशल प्लेन से चेन्नई बुलवा लिया। वहां शूट अभी कुछ और दिन चलेगा।

रजनीकांत
फिल्म के नाम का अभी खुलासा नहीं
रजनीकांत की इस बहुप्रतीक्षित जंबो बजट की मूवी के नाम का अभी खुलासा नहीं हुआ है। क्रू सूत्रों ने बताया कि कि दार्जिलिंग, बंगाल की लोकेशनों पर एक महीने की शूट के बाद जब से चेन्नई में लखनऊ समेत अन्य कलाकारों के साथ शूटिंग चल रही है, तब से कलाकारों को डे- बाई-डे ही स्क्रिप्ट दी जा रही है।