दोषियों को सजा दिलवाने टंकी पर चढ़ी युवती, पुलिस के हाथ पांव फूले
लखनऊ में उस समय सनसनी मच गई जब एक महिला यहां दरुलसफा स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला को टंकी पर चढ़ा देखकर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए।
दोषियों को सजा दिलवाने टंकी पर चढ़ी युवती, पुलिस के हाथ पांव फूले
टंकी पर चढ़ी ये महिला अंबेडकरनगर की है। टंकी पर चढ़कर रेप पीड़िता ने इंसाफ ना मिलने पर कूदने की धमकी दी। महिला को रोकने के लिए मौके पर पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए।
दोषियों को सजा दिलवाने टंकी पर चढ़ी युवती, पुलिस के हाथ पांव फूले
हजरतगंज सीओ अशोक कुमार वर्मा ने अनुसार इस लड़की को नीचे उतार लिया गया। इस मामले में अंबेडकरनगर पुलिस को जानकारी दे दी गई है। रेप की शिकार ये महिला इससे पहले लखनऊ में सिविल अस्पताल पानी की टंकी पर भी चढ़ गई थी। पुलिस-प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप लगा रही थी।
दोषियों को सजा दिलवाने टंकी पर चढ़ी युवती, पुलिस के हाथ पांव फूले
इस महिला का कहना था कि आरोपियों को अंबेडकरनगर पुलिस बचाने की कोशिश कर रही है। इस बारे में आला अफसरों ने अंबेडकरनगर पुलिस को निर्देश दिए हैं।
दोषियों को सजा दिलवाने टंकी पर चढ़ी युवती, पुलिस के हाथ पांव फूले
इंसाफ की गुहार लगा रही महिला ने बताया कि अंबेडकरनगर में गांव के ही विनोद कुमार दुबे, गोविंद कुमार और लल्लू वर्मा उर्फ रणजीत वर्मा बीते वर्ष 20 जुलाई को उसे कार से उठा ले गए। उसे टांडा रोड पर जोलैहा गांव के पास कांशीराम कालोनी में लल्लू के घर ले जाकर बंधक बना दिया और तीन महीने तक दुष्कर्म करते रहे।