{"_id":"481a0994cefacfb283403455583b4298","slug":"teacher-give-party-of-midday-meal-in-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिड डे मील की दावत करते रहे गुरुजी, बच्चे मुंह ताकते रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड डे मील की दावत करते रहे गुरुजी, बच्चे मुंह ताकते रहे
Tue, 22 Sep 2015 12:01 PM IST
Updated Tue, 22 Sep 2015 12:01 PM IST
विज्ञापन
मिड डे मील की दावत करते रहे गुरुजी, बच्चे मुंह ताकते रहे
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी में एक सरकारी स्कूल के गुरुजी ने अपने बेटे के जन्मदिन की पार्टी में मिड डे मील की दावत दी। वहीं स्कूल के बच्चे मुंह ताकते रह गए। तस्वीरें...
मिड डे मील की दावत करते रहे गुरुजी, बच्चे मुंह ताकते रहे
2 of 5
यूपी के श्रावस्ती जिले के हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बरथनवा के गुरुजी ने आसपास के स्कूलों में तैनात साथी अध्यापकों को अपने स्कूल में न्योता दिया और उन्हें मिड-डे मील में बनी पूड़ी सब्जी का भोज कराया।
मिड डे मील की दावत करते रहे गुरुजी, बच्चे मुंह ताकते रहे
3 of 5
इस दौरान बच्चे स्कूल के एक कोने में खड़े होकर पूड़ी सब्जी की दावत उड़ा रहे शिक्षकों को निहारते रहे। आखिर में बच्चों के हिस्से बचा-खुचा खाना ही आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिड डे मील की दावत करते रहे गुरुजी, बच्चे मुंह ताकते रहे
4 of 5
बरथनवा विद्यालय में तैनात शिक्षक संजय प्रसाद के पुत्र प्रियांश का सोमवार को जन्मदिन था। संजय ने विद्यालय में ही भोज कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसमें आसपास स्कूलों में तैनात दस से अधिक शिक्षकों को आमंत्रित किया गया था।शिक्षकों को खिलाने के लिए संजय प्रसाद ने एमडीएम के तहत खरीदे गए अनाज और सब्जियों से ही स्कूल के रसोइये से भोजन तैयार करवाया। वहीं, सोमवार को मेन्यू के हिसाब से बनने वाली रोटी-सब्जी की जगह पूड़ी-सब्जी बनी।
विज्ञापन
मिड डे मील की दावत करते रहे गुरुजी, बच्चे मुंह ताकते रहे
5 of 5
जब मध्याह्न भोजन की घंटी बजी तो बच्चे दौड़े लेकिन उन्हें रसोई के आसपास भी फटकने नहीं दिया गया। संजय प्रसाद ने बच्चों को भोजन से दूर कैंपस में भेजते हुए आदेश दिया कि जब सभी लोग खाना खा चले जाएंगे तब आना। मास्टर जी के इस फरमान से कुछ बच्चे तो खेलने लगे लेकिन कुछ किनारे खड़े हो शिक्षकों का दावत छकते देखते रहे। जब सारे शिक्षक दावत उड़ा कर चले गए तो बच्चों को बचा खाना दिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।