फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हमदर्दी जताने घर आए कारागार मंत्री की बात पर भड़की सारा की मां

Tue, 27 Dec 2016 12:27 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 27 Dec 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
ramuvalia meets sara singh's mother.

सारा के प्रति हमदर्दी जताने गए कारागार मंत्री रामू वालिया ने उसकी मां सीमा सिंह से किसी राजनीतिक पार्टी के संपर्क में न रहने की बात कहकर उन्हें भड़का दिया। सीमा सिंह ने कहा कि कारागार मंत्री हमदर्दी जताने आए थे। ऐसे में उन्हें राजनीतिक बातें नहीं करनी चाहिए थीं।

ramuvalia meets sara singh's mother.

सीमा सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कारागार मंत्री उनके गोमतीनगर स्थित आवास पर आए और बेटी सारा की मौत पर संवेदना जताई। उन्होंने मंत्री से कहा कि बेटी की हत्या की साजिश कवियत्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में सजा काट रहे समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के बेटे अमनमणि ने रची थी।

ramuvalia meets sara singh's mother.

इस पर कारागार मंत्री ने सीमा सिंह से तीन महीने तक किसी राजनीतिक पार्टी के संपर्क में न होने की बात कही। कारागार मंत्री की यह बात सीमा सिंह को परेशान कर रही है। बकौल सीमा सिंह, शायद कारागार को समाजवादी पार्टी की तरफ से उन्हें खामोश कराने के लिए भेजा गया था। या फिर इस प्रकरण में कारागार मंत्री की कोई व्यक्तिगत रुचि हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ramuvalia meets sara singh's mother.

उन्होंने कहा कि मेरी बेटी की हत्या हुई है और कारागार मंत्री चाहते हैं कि मैं चुप रहूं और अमनमणि त्रिपाठी चुनाव जीत जाए। ऐसा कतई नहीं होगा। मुझे बेटी के हत्यारे को सजा दिलानी है और इसके लिए वह खुलकर लड़ाई लड़ेंगी।

विज्ञापन
ramuvalia meets sara singh's mother.

सपा सुप्रीमो को पत्र लिखकर टिकट काटने की मांग
सीमा सिंह ने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को खुला पत्र जारी करके अमनमणि त्रिपाठी का टिकट काटने की मांग की है। उन्होंने लिखा कि अमनमणि को टिकट देने से समाजवादी पार्टी की छवि पर असर पड़ रहा है। आम जनता में संदेश जा रहा है कि सपा गुंडों और माफिया को चुनाव में उतार रही है।(सारा सिंह व अमनमणि।)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed