{"_id":"586160964f1c1b741aeeb8c1","slug":"mayawati-spaeks-on-possible-congress-and-sp-alliance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सपा से गठबंधन कर और गड्ढे में चली जाएगी कांग्रेस: मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा से गठबंधन कर और गड्ढे में चली जाएगी कांग्रेस: मायावती
Mon, 26 Dec 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 26 Dec 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि सपा और कांग्रेस में गठबंधन की बात केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर चल रही है। इनमें गठबंधन तभी होगा जब भाजपा को अपना फायदा पक्का नजर आने लगेगा। इससे मुस्लिम समाज को खासतौर से सावधान रहने की जरूरत है। वह सोमवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से मुखातिब थीं।
2 of 7
मायावती ने कहा कि सपा की पहचान गुंडों, बदमाशों की पार्टी और जंगलराज की है। पारिवारिक कलह और आपसी वर्चस्व की लड़ाई जगजाहिर है। सपा के वोट अखिलेश व शिवपाल खेमे में बंट चुके हैं। मुख्यमंत्री सपा की तय हार पर पर्दा डालने के लिए कांग्रेस से गठबंधन की कोशिश में लगे हैं।
3 of 7
इससे वह हार का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ कर अपनी खराब छवि को जनता के बीच छिपा सकेंगे। कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि गठबंधन करके वह और गड्ढे में चली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
मायावती ने कहा, भाजपा ने अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए तमाम प्रयास किए लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली। भाजपा नेताओं ने जब देखा कि बसपा पूर्ण बहुमत से सत्ता में आ रही है तो मुस्लिम समाज को बांटने के लिए सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव व उनके परिवार को आय से अधिक संपत्ति मामले में ईडी व सीबीआई का डर दिखाकर सपा व कांग्रेस में गठबंधन की बात चलवा रहे हैं। इनके गठबंधन पर अंतिम मुहर तभी लगेगी जब भाजपा को फायदा होने वाला हो। सपा व भाजपा के मधुर संबंध किसी से छिपे नहीं हैं।
विज्ञापन
5 of 7
उन्होंने कहा, सपा सरकार के मुखिया ने पिछले चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। लेकिन उन्हें अंदाजा हो गया है कि सपा चुनाव नहीं जीतेगी। इसीलिए वह गठबंधन की बात कर रहे हैं। वरना, आक्सीजन पर चल रही कांग्रेस से गठबंधन को लेकर वह क्यों उतावले रहते?
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।