{"_id":"5b07acb84f1c1bab6e8b474c","slug":"railway-recovered-10-lakh-rupees-fine-from-passengers-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने इन ट्रेनों में चलाया ऑपरेशन चक्रव्यूह, देखिए कहां-कहां छिपे मिले यात्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ने इन ट्रेनों में चलाया ऑपरेशन चक्रव्यूह, देखिए कहां-कहां छिपे मिले यात्री
Fri, 25 May 2018 04:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 25 May 2018 04:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
स्टेशन पर टिकट की जांच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पूर्वोत्तर रेलवे ने बृहस्पतिवार को पुष्पक, चित्रकूट एक्सप्रेस सहित तीन दर्जन ट्रेनों में छापेमारी की, जिससे 2,502 बेटिकट यात्री धरे गए।
2 of 5
up police
इसमें एमएसटी होल्डर और पुलिसवाले भी शामिल हैं। रेलवे ने इनसे दस लाख रुपये जुर्माना वसूला। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की डीआरएम विजयलक्ष्मी कौशिक के निर्देश पर एसीएम-वन एमपी सिंह ने गुरुवार को लखनऊ जंक्शन पर ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ चलाया। सुबह आठ बजे से लेकर रात आठ बजे तक यह टिकट चेकिंग अभियान चला।
3 of 5
- फोटो : डेमो
एमपी सिंह ने बताया कि अभियान के तहत लखनऊ जंक्शन गोरखपुर इंटरसिटी, पुष्पक एक्सप्रेस, लखनऊ जंक्शन चंडीगढ़ एक्सप्रेस, बरौनी लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस, चित्रकूट एक्सप्रेस, एलटीटी गोरखपुर एक्सप्रेस सहित तीन दर्जन ट्रेनों में छापेमारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डेमो
- फोटो : डेमो
बिना टिकट सफर करने वाले कई यात्री शौचालय और सीटों के नीचे भी छुपे। लेकिन स्टेशन पर चेकिंग के दौरान उन्हें धर-दबोचा गया। जिन यात्रियों पर कार्रवाई हुई, उनमें एमएसटी होल्डर भी मिले, जो सामान्य एमएसटी पर स्लीपर में सफर कर रहे थे।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : डेमो
जबकि पुलिस वाले व होमगार्ड भी बेटिकट मिले। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की इस रिकॉर्डतोड़ कार्रवाई की सराहना डीआरएम विजयलक्ष्मी कौशिक ने भी की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।