{"_id":"5b1ba9714f1c1bc96b8b5320","slug":"raid-or-rpf-at-railway-colonies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रेलवे में इनकी मदद से फल-फूल रहा है अवैध वेंडिंग का धंधा, छापेमारी में लाखों का सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे में इनकी मदद से फल-फूल रहा है अवैध वेंडिंग का धंधा, छापेमारी में लाखों का सामान बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 11 Jun 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
अवैध वेंडर माल के साथ
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में आउटर पर अवैध वेंडिंग का धंधा काफी फल-फूल रहा है। इनमें कौन लोग शामिल हैं। ये जानने के लिए आगे की स्लाइड पर क्लिक करें।
Trending Videos
अवैध वेंडर माल के साथ
- फोटो : amar ujala
केस 1: बेगमपुरा एक्सप्रेस चारबाग स्टेशन से चलकर आलमबाग केबिन के पास पहुंची ही थी कि अवैध वेंडरों को देख लोको ट्रेन धीमी कर ली। इसके बाद शुरू हो गई दुकानदारी। शुक्रवार को आरपीएफ ने छापा मारकर मुनव्वरबाग कॉलोनी से 13 अवैध वेंडरों को पकड़ इनसे 50 कैरेट अनब्रांडेड पानी, 14 कैरेट फ्रूटी, सिलेंडर सहित ट्रक भर कर सामान बरामद किया।
केस 2: पुष्पक एक्सप्रेस के मानकनगर आउटर पर पहुंचने से पहले ही अवैध वेंडर पहुंच गए और ट्रेन धीमी होते ही उस पर चढ़कर सामान बेचने लगे। आरपीएफ को सूचना मिली तो आरडीएसओ कॉलोनी में वेंडरों के ठिकाने पर छापा मार दो सौ कैरेट पानी सहित तीन अवैध वेंडरों को दबोचा।

दबोचे गए अवैध वेंडर
- फोटो : अमर उजाला
ये मामले तो बानगी हैं। आउटर पर फल-फूल रहे अवैध वेंडिंग के धंधे को रेलवे के लोको पायलटों का पूरा सहयोग मिल रहा है। चारबाग स्टेशन व लखनऊ जंक्शन पर अवैध वेंडिंग को लेकर सख्ती दिखाई गई तो वेंडरों ने अपना धंधा सदर-दिलकुशा आउटर व मानकनगर आउटर की ओर शिफ्ट कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध वेंडर माल के साथ
- फोटो : amar ujala
आसपास की रेलवे कॉलोनियों में ठिकाने बनाकर वहीं से ट्रेनों में अवैध तरीके से सामान बेचा जा रहा है। इसे लेकर उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के आरपीएफ कमांडेंट सत्यप्रकाश के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। ऐसी दो बड़ी कार्रवाइयों में आरपीएफ ने 16 अवैध वेंडरों को दबोचकर लाखों का सामान बरामद किया।
विज्ञापन
अवैध वेंडर माल के साथ
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे कर रहे खेल
बिना पैंट्रीकार वाली लंबी दूरी की ट्रेनों के लोको पायलट व गार्ड से सेटिंग कर अवैध वेंडर ट्रेनों की रफ्तार कम करवा इन गाड़ियों में अवैध तरीके से सामान बेचकर लाखों की कमाई कर रहे हैं।
बिना पैंट्रीकार वाली लंबी दूरी की ट्रेनों के लोको पायलट व गार्ड से सेटिंग कर अवैध वेंडर ट्रेनों की रफ्तार कम करवा इन गाड़ियों में अवैध तरीके से सामान बेचकर लाखों की कमाई कर रहे हैं।