फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाई-बहन हत्याकांड: चचेरी बहन का कबूलनामा, 'मन में आते थे सीरियल किलर बनने के ख्याल, दोनों को मार डाला'

Sun, 06 Sep 2020 10:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 06 Sep 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
raebareli brother-sister murder case cousin sister big revealing Used to think of becoming a serial killer, killed both
Raebareli brother-sister murder case - फोटो : अमर उजाला
रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में चचेरे भाई-बहन की हत्या की दिल दहलाने वाली वारदात का शनिवार को खुलासा हो गया। चचेरी बहन ने ही रिश्तों को शर्मसार करते हुए दोनों बच्चों की हत्या की थी। पुलिस की मानें तो डबल मर्डर के मामले में पकड़ी गई आरोपी चचेरी बहन मनोरोगी है। पुलिस ने हत्या आरोपी युवती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 
raebareli brother-sister murder case cousin sister big revealing Used to think of becoming a serial killer, killed both
रूबी और दीपक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस कार्यालय में एसपी स्वप्निल ममगाई ने शनिवार को बताया कि लालगंज क्षेत्र के कुंडवल गांव की रहने वाली रूबी (8) और दीपक (11) की हत्या करके दोनों के शव झाड़ियों में फेंक दिए गए थे। रूबी बीते 19 अगस्त को, जबकि उसका चचेरा भाई दीपक एक सितंबर को गायब हुआ था। एसओजी प्रभारी अमरेश कुमार त्रिपाठी, लालगंज कोतवाल राकेश सिंह, सदर कोतवाल अतुल सिंह और महिला थानेदार संतोष कुमारी ने पड़ताल के दौरान घटना में शामिल मृत भाई-बहन की चचेरी बहन श्यामकली पुत्री बाबूलाल निवासी कुंडवल को गिरफ्तार किया। 
 
raebareli brother-sister murder case cousin sister big revealing Used to think of becoming a serial killer, killed both
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
एसपी ने बताया कि पकड़ी गई श्यामकली मनोरोगी है। उसके मन में सीरियल किलर बनने के ख्याल आते थे। इस वजह से उसने खून के रिश्ते को तार-तार कर चचेरे भाई-बहन को मार दिया। श्यामकली को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
raebareli brother-sister murder case cousin sister big revealing Used to think of becoming a serial killer, killed both
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर से भी हुई थी पूछताछ
एसपी ने बताया कि आरोपी श्यामकली मनोरोगी है। उसका इलाज गुरुबख्शगंज में ओझा नामक चिकित्सक के यहां चल रहा था। घटना के बाद चिकित्सक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
raebareli brother-sister murder case cousin sister big revealing Used to think of becoming a serial killer, killed both
मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इस बात पर जोर दिया जा रहा था कि कहीं तंत्र-मंत्र के चक्कर में तो बच्चों का कत्ल नहीं किया गया। पर जांच में ये मामला दूसरा पाया गया। जिस पर चिकित्सक को छोड़ दिया गया था। एसपी का कहना है कि श्यामकली ने पूछताछ में ये भी बताया कि जब तक वह ताबीज पहने रहती थी, उसे गुस्सा नहीं आता था। ताबीज उतारने पर उसके मन में हत्या करने का ख्याल आता था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed