{"_id":"5f43952fee82f02345530328","slug":"primary-school-drowned-in-saryu-river-in-bahraich","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाढ़ का कहरः नदी में समाया प्राथमिक विद्यालय, 25 मकान कटे, पानी भरने से लोगों को हो रहीं दिक्कतें, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ का कहरः नदी में समाया प्राथमिक विद्यालय, 25 मकान कटे, पानी भरने से लोगों को हो रहीं दिक्कतें, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 24 Aug 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
नदी में समाया प्राथमिक विद्यालय, बाढ़ के पानी से होकर जाते लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बाढ़ का कहर चार तहसील क्षेत्रों में जारी है। चार तहसीलों के 40 गांवों में अब भी बाढ़ का पानी भरा हुआ है। ग्रामीण खानाबदोश की तरह जीवन गुजार रहे हैं। वहीं महसी के मांझा दरिया बुर्द-केवलपुर संपर्क मार्ग पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित है। लोग ठेलिया पर बाइक लादकर ले जा रहे हैं बहराइच का मोतीपुर तहसील का दूधनाथपुरवा गांव सरयू नदी के निशाने पर आ गया है। नदी गांव काटने को बेताब दिख रही है। रविवार को प्राथमिक विद्यालय का भवन कट कर नदी में समा गया। साथ ही 25 ग्रामीणों के मकान नदी ने काट दिए।
2 of 7
- फोटो : amar ujala
जिले की तहसील महसी, कैसरगंज, मोतीपुर व नानपारा आंशिक में बाढ़ का कहर है। चार तहसील क्षेत्र के 40 गांव बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। बाढ़ क्षेत्र के ग्रामीण खानाबदोश की तरह जीवनयापन कर रहे हैं।
3 of 7
- फोटो : amar ujala
महसी तहसील के मांझा दरिया बुर्द-केवलपुर संपर्क मार्ग पर तीन फुट पानी चल रहा है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। गांव के लोग ठेलिया पर बाइक व अन्य सामान लादकर गंतव्य को जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
- फोटो : amar ujala
इसके अलावा तहसील क्षेत्र के घूरदेवी, भौंरी, धोबियनपुरवा, खालेपुरवा, मरवठ, घारा, बंभौरी, गंगापुरवा, कहारनपुरवा, चौहानपुरवा, लोनियनपुरवा समेत 25 गांवों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। मोतीपुर तहसील क्षेत्र में सरयू नदी कहर बरपा रही है। नदी कटान करते हुए दूधनाथपुरवा गांव के अस्तित्व को मिटाने के लिए बेताब है।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : amar ujala
गांव में पूर्व व माध्यमिक विद्यालय का कायाकल्प योजना के तहत निर्माण हुआ था, लेकिन रविवार को विद्यालय भवन कटकर नदी में समा गया। इसके अलावा 25 ग्रामीणों के मकान भी कट गए। कटान तेज होने के बाद भी कोई राजस्वकर्मी मौके पर नहीं पहुंच रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।