फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इनके जज्बे को सलाम: पुलिसकर्मियों ने बाढ़ के पानी के बीच खड़े होकर किया ध्वजारोहण, तस्वीरें

Sat, 15 Aug 2020 12:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अरम उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अरम उजाला, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Sat, 15 Aug 2020 12:36 PM IST
विज्ञापन
Police men hoists flag amid flood water in Bahraich.
- फोटो : amar ujala

पूरा देश आजादी की 74वीं वर्षगांठ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। कोरोना के प्रकोप के कारण लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ध्वजारोहण किया। इस दौरान कुछ ऐसी तस्वीरें भी आईं जो दिखाती हैं कि मुश्किल कितनी भी हो हमारे दिलों से देश प्रेम का जज्बा कभी कम नहीं हो सकता। बहराइच के बौंडी थाना परिसर में बाढ़ के पानी के बीच खड़े होकर पुलिसकर्मियों ने ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। पुलिसकर्मियों के इस जज्बे की चारों ओर सराहना हो रही है।

Police men hoists flag amid flood water in Bahraich.
- फोटो : amar ujala

जिला मुख्यालय से लगभग 30 किमी दूर स्थित बौंडी थाना बाढ़ के पानी में डूबा हुआ है। इसके बावजूद थाने में तैनात पुलिसकर्मी अपने दायित्वों का बड़े ही अच्छे ढंग से निर्वहन कर रहे हैं।

Police men hoists flag amid flood water in Bahraich.
- फोटो : amar ujala

पुलिसकर्मियों ने थाने के पानी में खड़े होकर बड़ी ही खुशी और उमंग के साथ ध्वजारोहण किया और तिरंगे के सम्मान में राष्ट्रगान गाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह क्षेत्र बाढ़ प्रभावित है लेकिन राष्ट्र का सम्मान सर्वोपरि है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Police men hoists flag amid flood water in Bahraich.
- फोटो : amar ujala

इस मौके पर महिला पुलिसकर्मियों ने कहा कि जब हमारे देश के जवान बर्फ में खड़े होकर देश की रक्षा कर रहे हैं तो इस बाढ़ के पानी से हम क्यों डरें?

 

विज्ञापन
Police men hoists flag amid flood water in Bahraich.
- फोटो : amar ujala

पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा ने बताया कि देशसेवा के लिए पुलिसकर्मियों का साहस सराहनीय है। तिरंगे की शान में हम कभी कोई कमी नहीं आने देंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed