{"_id":"605b166c8ebc3ec39d613dbd","slug":"pre-holi-celebration-in-inner-wheel-club-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ की इन देसी गर्ल्स ने परंपरागत अंदाज में किया प्री होली सेलीब्रेशन, जमकर उड़े रंग गुलाल, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ की इन देसी गर्ल्स ने परंपरागत अंदाज में किया प्री होली सेलीब्रेशन, जमकर उड़े रंग गुलाल, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 24 Mar 2021 04:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
होली की खुशियां अधूरी हैं, यदि सखियों संग होली न खेली जाए। इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ प्रेरणा ने होलिकोत्सव का आयोजन गोमतीनगर स्थित एक होटल में किया। थीम थी ‘देसी गर्ल’।
क्लब की एडिटर शालिनी अग्रवाल ने बताया कि त्योहार बिना परंपरागत परिधानों के फीके लगते हैं। पार्टियों में यूं तो वेस्टर्न आउटफिट का चलन आम है, लेकिन हम लोगों ने होली को पूरी तरह से परंपरागत परिधानों के साथ मनाने का फैसला लिया।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
देस गर्ल पार्टी में इनरव्हील क्लब आफ लखनऊ प्रेरणा की रुचि मिश्रा, मनि, राधिका, दीक्षा, प्रिया, रीतू, गरिमा, समीक्षा, नेहा, निवेदिता, ललिता, प्रियंका, अनुभा, भारती, पूजा, संतोष, प्रीति और प्रिया समेत अन्य सदस्य देसी लुक में पार्टी में पहुंचीं।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
रैंप वॉक से लेकर ढोल पर डांस से जमी महफिल
इस दौरा फन गेम्स और टाइटिल्स काम्प्टीशन के अलावा फैशन शो भी हुआ। पार्टी की शुरुआत रैंप वाक के साथ हुई। रुचि, राधिका, निवेदिता, प्रियंका के दिलकश अंदाज में सबका दिल जीत लिया। अगले चरण में प्रिया, ललिता, रीतू, गरिमा ने रंग जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
फूलों की होली से समापन
पार्टी के अंत में सभी ने फूलों की होली खेली। साथ ही एक अपील सभी से की है कि कोविड प्रोटोकाल का जरूर पालन करें, तभी हम खुशियों के साथ त्योहार मना सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
रंग दो गुलाल मोहे....
इसी कड़ी में सोशल एक्टिविस्ट हेमा खत्री व उनकी टीम की ओर से होलिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर्णा यादव मुख्य अतिथि और उत्तर प्रदेश राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य डा. प्रीति वर्मा विशिष्ट अतिथि थीं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा इस मौके पर कोविड प्रोटोकाल के पालन का संदेश दिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।