फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुनावी रंजिश में सब कुछ जला डाला, पूरा घर खाक, तस्वीरें

Sun, 13 Dec 2015 02:29 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 13 Dec 2015 02:29 AM IST
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में सब कुछ जला डाला, पूरा घर खाक, तस्वीरें

Pradhan candidate house set fired in Etaunza Lucknow.

राजधानी लखनऊ के इटौंजा के गांव परसहिया में प्रधान पद के एक प्रत्याशी के घर शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में आग लग गई। उसने पड़ोसियों पर चुनावी रंजिश में घर फूंकने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी।

चुनावी रंजिश में सब कुछ जला डाला, पूरा घर खाक, तस्वीरें

Pradhan candidate house set fired in Etaunza Lucknow.

वहीं पड़ोस की एक महिला ने प्रत्याशी पर मारपीट व खुद अपना घर जलाकर लोगों को फंसाने की साजिश का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर छानबीन शुरू की है।

चुनावी रंजिश में सब कुछ जला डाला, पूरा घर खाक, तस्वीरें

Pradhan candidate house set fired in Etaunza Lucknow.

पुलिस के मुताबिक, परसहिया में प्रधान प्रत्याशी कन्ना रावत के घर शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में आग लग गई। ग्रामीणों व पुलिसकर्मियों ने डेढ़ घंटे मशक्कत कर आग बुझा ली लेकिन कन्ना के घर में खड़ी बाइक, दो साइकिलें, दो ठेलिया, चारा मशीन, कपड़े, घरेलू सामान व दस हजार रुपये जल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में सब कुछ जला डाला, पूरा घर खाक, तस्वीरें

Pradhan candidate house set fired in Etaunza Lucknow.

कन्ना ने पड़ोसी रज्जन रावत व उसके साथियों पर चुनावी रंजिश में घर फूंकने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। वहीं रज्जन की पत्नी फूला रावत ने कन्ना पर वोट न देने की रंजिश में मारपीट कर उसके पति रज्जन व बेटे कुलदीप को घायल कर दिया और आगजनी में फंसाने के इरादे से खुद घर जलाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

विज्ञापन

चुनावी रंजिश में सब कुछ जला डाला, पूरा घर खाक, तस्वीरें

Pradhan candidate house set fired in Etaunza Lucknow.

कन्ना का कहना है कि रज्जन व उसके परिवारीजनों ने एक अन्य प्रत्याशी का समर्थन किया था। इसी रंजिश के चलते उन्होंने उसका घर फूंक दिया। इंस्पेक्टर मुखराम यादव ने बताया कि दोनों पक्षों में प्रधानी के चुनाव को लेकर तनातनी चल रही है। दोनों की तहरीर लेकर जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed