फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ हिंसाः उपद्रवियों की ढाल बनीं महिलाएं, पुलिसकर्मियों पर लगाए ये आरोप

Fri, 20 Dec 2019 02:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 20 Dec 2019 02:43 PM IST
विज्ञापन
policemen caught many demonstrators in lucknow
प्रदर्शनकारियों का उपद्रव - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ के हुसैनाबाद पवाजा में उपद्रवियों को जब पुलिस चिह्नित कर घरों में दबिश देकर गिरफ्तार कर रही थी। तो उस वक्त महिलाएं उनके ढाल के रुप में सामने आकर खड़ी हो गई। काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला। दरवाजा खोला तो पुलिस के सामने खड़ी होकर अभद्रता का आरोप लगाने लगी। लेकिन पुलिस की सख्ती केआगे एक न चली। एक-एक कर एक दर्जन उपद्रवियों को पुलिस ने दबोच लिया।

 

policemen caught many demonstrators in lucknow
प्रदर्शनकारियों का उपद्रव - फोटो : अमर उजाला
सड़क पर खड़े वाहनों से पेट्रोल निकाला
उपद्रवी आगजनी की पूरी तैयारी करके आए थे। उपद्रवी साथ में पिपिया और कांच की बोतल लेकर आये थे। सतखंडा चौकी के बाहर खड़ी बाइकों से ही उन्होने पेट्रोल निकाला था। जिसका प्रयोग चौकी को जलाने में किया। उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों पर भी पेट्रोल बम फेंके। डीएम अभिषेक प्रकाश व एसएसपी कलानिधि नैथानी पहुंचे। 
policemen caught many demonstrators in lucknow
प्रदर्शनकारियों का उपद्रव - फोटो : अमर उजाला

तमंचे से फायरिंग की तो पीछे हटी पुलिस
अचानक हुसैनाबाद इलाके में प्रदर्शनकारियों ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। देखते-देखते एक के एक कर करीब 23 राउंड फायरिंग की। वहीं जबावी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी 25-30 राउंड हवाई फायरिंग की। हुसैनाबाद की गलियों में करीब 35आंसू गैस के गोले दागे गये। पुलिस पर पथराव करने के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी आसपास के घरों में जा घुसे। वह छतों पर चढ़ गये और पथराव करना शुरू कर  दिया। पुलिस ने खुद को बचाने के लिए छतों पर खड़े लोगों को अंदर जाने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
policemen caught many demonstrators in lucknow
प्रदर्शनकारियों का उपद्रव - फोटो : अमर उजाला

नमाज के दौरान भी नहीं रुका बवाल
शाम करीब चार बजे अशर की अजान हुई। इस पर भी उपद्रवी नहीं माने। जबकि मस्जिद के पास ही खड़े थे। कुछ देर में अशर की नमाज शुरू हुई। इस दौरान उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव जारी रखा। जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और कुछ को पकड़ लिया।


 
विज्ञापन
policemen caught many demonstrators in lucknow
प्रदर्शनकारियों का उपद्रव - फोटो : अमर उजाला
धारा 144 बेअसर, प्रदेश में 102 स्थानों पर प्रदर्शन
यूपी में विभिन्न संगठनों के नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन के मद्देनजर लागू की गई धारा 144 बृहस्पतिवार को बेअसर रही। पूरे राज्य में 102 स्थानों पर प्रदर्शन हुए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed