फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Major News from UP: Rajya Sabha nominations filed; Virat visits Premanand's *darbar* for five crore

UP Big News: राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल, पांच करोड़ में प्रेमानंद के दरबार आए विराट, "तीन नहीं 403 पर फोकस"

Tue, 06 Oct 2026 05:15 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 06 Oct 2026 05:15 PM IST
सार

राज्यसभा के लिए यूपी कोटे की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए सभी प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। अखिलेश यादव ने स्पष्ट कर दिया है कि वो तीसरा उम्मीदवार नहीं उतारेंगे। पढ़ें, प्रदेश की प्रमुख खबरें

विज्ञापन
Major News from UP: Rajya Sabha nominations filed; Virat visits Premanand's *darbar* for five crore
- फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में आज की प्रमुख खबरों में राज्यसभा चुनाव के प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने को लेकर बड़ी सियासी हलचल रही। वहीं, यह भी स्प्ष्ट हो गया कि सपा अपने कोटे से किसी तीसरे उम्मीदवार को मैदान में नहीं उतारेगी। वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती ने आकाश आनंद को बसपा में फिर से लिए जाने को लेकर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि आकाश को अब फिर से पार्टी से निकालने की नौबत नहीं आएगी। उधर, संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को पांच करोड़ रुपये देकर आश्रम में बुलाए जाने को लेकर आरोप लगा है। इसके अलावा, लखनऊ एयरपोर्ट की लेबर कॉलोनी में आग लग जाने से हड़कंप मच गया। इससे अफरातफरी मच गई। वहीं, संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है। देखें, प्रदेश की बड़ी खबरें

विज्ञापन


यूपी: भाजपा के आठों राज्यसभा उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी भी रहे मौजूद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सान्निध्य में राज्यसभा चुनाव के लिए मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के सभी आठों प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन के आखिरी दिन भाजपा प्रत्याशी धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, रामप्रताप सिंह चौहान, श्रुति गंगवार ने विधान भवन में नामांकन दिया। मुख्यमंत्री ने सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दीं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन




'पांच करोड़ में संत प्रेमानंद के दरबार बुलाए गए थे विराट कोहली', श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास अध्यक्ष का दावा
श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी महाराज ने संत प्रेमानंद को बेलवन आश्रम छोड़कर गोवर्धन आने का आग्रह किया है। सोमवार को लिखे पत्र में उन्होंने संत की सुरक्षा पर चिंता जाहिर करते आश्रम में गुटबाजी का दावा किया है। आरोप लगाया है कि एक गुट ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये देकर प्रेमानंद महाराज के दरबार में बुलाया था। इसके बाद महाराज की प्रसिद्धि देशभर में बढ़ी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी: तीन नहीं 403 पर फोकस, अखिलेश के बयान से सपा के तीसरे राज्यसभा उम्मीदवार पर विराम के संकेत
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को बड़ा संकेत दिया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “अब हमारी निगाह तीन पर नहीं, 403 पर है।” उनके इस बयान को सपा के तीसरे राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर चल रही अटकलों पर विराम के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर

लखनऊ एयरपोर्ट परिसर में लगी भीषण आग, दो मजदूर झुलसे; दो किमी तक दिखा धुआं, फायर ब्रिगेड बुझाने में जुटीं
लखनऊ एयरपोर्ट परिसर में मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे मजदूरों की लेबर कॉलोनी में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में लपटें और धुआं दूर से दिखाई देने लगा। हादसे के बाद मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। पढ़ें पूरी खबर

यूपी: मायावती बोलीं- अब आकाश को निकालने की नौबत नहीं आएगी, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास के बाद बदलाव की उम्मीद
बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने आकाश आनंद को दोबारा पार्टी में शामिल करने और राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी सौंपने के बाद मीडिया में चल रही खबरों पर सफाई दी है। मायावती ने कहा कि आकाश आनंद की पार्टी में वापसी को लेकर अधिकांश मीडिया में जिस तरह से खबरें प्रकाशित की जा रही हैं, उसमें पूरे घटनाक्रम की सही तस्वीर सामने नहीं आ रही है। पढ़ें पूरी खबर

यूपी: लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ा, इकाना स्टेडियम के गेट नंबर एक पर डाले गए बड़े पत्थर
गोमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से इकाना क्रिकेट स्टेडियम की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। नदी का पानी स्टेडियम की ओर न पहुंचे और भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए स्टेडियम के आसपास एहतियाती इंतजाम किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर


कैसे हुई प्रेमानंद के शिष्य की मौत?: धोती पर खून के निशान, छत की ओर जाते दिखे रसिक; सामने आया तीसरा वीडियो
मथुरा में संत प्रेमानंद महाराज से शिष्य 25 वर्षीय दीपक उर्फ रसिक दुलारी शरण की आत्महत्या से पहले का तीसरा वीडियो सामने आया है। 33 सेकंड के वीडियो में रसिक दुलारी सीढ़ियों से छत की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। उनकी धोती पर खून के निशान नजर आ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed