{"_id":"593c281a4f1c1b4d7c8b456d","slug":"police-lathicharge-at-students-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गिरफ्तार साथियों की रिहाई की मांग रहे छात्रों पर फिर लाठीचार्ज, तस्वीरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गिरफ्तार साथियों की रिहाई की मांग रहे छात्रों पर फिर लाठीचार्ज, तस्वीरें
Sun, 11 Jun 2017 01:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 11 Jun 2017 01:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने के मामले में छात्र संगठनों के गिरफ्तार किए गए सदस्यों की रिहाई की मांग को लेकर छात्रों ने शनिवार को फिर प्रदर्शन किया।
2 of 6
जीपीओ पहुंचे छात्र संगठनों के सदस्यों को पुलिस ने समझाने की कोशिश की लेकिन जब वे नहीं माने तो लाठियां फटकार कर उन्हें खदेड़ा गया। पुलिस की ओर से बल प्रयोग करने में इंकलाबी नौजवान सभा के एक सदस्य कौशल किशोर को हाथ और पैर में चोटें भी आ गईं।
3 of 6
इस दौरान छात्र नेता ज्योति राय ने कहा कि हमारी मांग है कि जेल भेजे गए हमारे साथियों को जल्द रिहा किया जाए। साथ ही उन पर लगे फर्जी मुकदमों को भी हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
इसके अतिरिक्त लविवि प्रशासन द्वारा किया गया निलंबन भी वापस किया जाए। वहीं सुधाकर ने कहा कि यह लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश चल रही है। इसके लिए सरकारों को तैयार रहना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 6
उन्होंने पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की निंदा की और कहा कि यह सरकार का दमनकारी चरित्र है। भारत की जनवादी नौजवान सभा के प्रदेश सचिव राधेश्याम वर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालयों में किसी भी राजनीतिक दल की गतिविधियों पर रोक लगानी चाहिए। वित्त अधिकारी ने इस कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।