फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शर्मनाक: चौकी इंचार्ज ने लाश को बना दिया फुटबाल, तस्वीरें

Thu, 06 Oct 2016 09:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 06 Oct 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
police found body in gomati river.

लखनऊ के महानगर के निशातगंज स्थित मेट्रो सिटी के सामने गोमती में युवक का शव निकालने के लिए पुलिस ने संवेदनहीनता की हदें पार कर दीं। पहले तो मेट्रो सिटी चौकी इंचार्ज ने शव निकालने की आड़ में उसे आगे खिसका दिया। पानी के बहाव के साथ शव कुछ आगे चला गया। इलाकाई लोगों ने बताया कि यह क्षेत्र पेपरमिल कॉलोनी चौकी के अंतर्गत आता है। इसके बाद महानगर थाने की पुलिस में ही सीमा विवाद शुरू हो गया।

police found body in gomati river.

अधिकारियों को जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिसकर्मियों के पेंच कसे। पुलिस ने करीब तीन घंटे बाद पौने एक बजे शव को बाहर निकलावाया। लोगों का कहना था कि युवक के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। जबकि एएसपी ट्रांस गोमती जय प्रकाश ने इससे इन्कार किया। नदी में अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना सुबह करीब दस बजे तकिया निशातगंज निवासी अकील अख्तर ने दी थी। अकील ने बताया कि वह घर से बाहर टहलते हुए नदी की तरफ गए तभी पानी में शव उतराता देखा था।

police found body in gomati river.

निशातगंज चौकी इंचार्ज सहित महानगर थाने की फोर्स मौके पर आ गई और शव आगे निकलवाने की आड़ में शव आगे बहाकर कार्रवाई से बचने की कोशिश की। यह देखकर मौके पर जुटे लोगों ने इसकी सूचना पेपरमिल कॉलोनी चौकी पर दी। मौके पर पहुंचे पुलिस चौकी इंचार्ज ने गोताखोरों को बुलवाया और शव की गर्दन पर रस्सी बांधकर उसे खींचा गया। शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
police found body in gomati river.

मृतक की उम्र करीब 38 वर्ष बताई जा रही है। शरीर पर नीले रंग की जींस और बेल्ट थी। सिर के अगले हिस्से में बाल नहीं हैं। बायीं कलाई पर चमड़े के पट्टे वाली घड़ी और चेहरे, कंधे, सीने व पेट पर चोटों के निशान थे। शरीर पर कुछ निशान ऐसे भी थे जिससे गोलियां मारने की आशंका लग रही थी। एएसपी ट्रांस गोमती का कहना है कि हत्या के बाद शव नदी में फेंका गया है। फिलहाल शव को 72 घंटे तक मॉच्युरी में रखा जाएगा।

विज्ञापन
police found body in gomati river.

हाथ-पैर बांधकर शव फेंकने की अफवाह उड़ी
सुबह करीब साढ़े दस बजे तक मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट चुकी थी। शहर के बीचों-बीच युवक की हत्या कर हाथ-पैर बांधकर शव नदी में फेंकने की अफवाह फैल गई। पुलिस ने शव निकलवाया तो शरीर पर कहीं भी रस्सी या किसी अन्य साधन से हाथ-पैर बांधने के निशान नहीं मिले। एएसपी ट्रांस गोमती ने बताया कि शव अकड़ चुका था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed