लखनऊ के आसपास इलाकों में कई महीने से हाहाकार मचाने वाला बावरिया गैंग शुक्रवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पूरे गैंग में 4 पुरुष, 8 महिलाएं और इनके साथ बच्चे भी हैं। ये गैंग दो लग्जरी कारों से भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने जब इनकी तलाशी ली तो होश उड़ गए। देखें डिटेल...
2 of 6
बावरिया गैंग
- फोटो : amar ujala
लखनऊ पुलिस को सूचना मिली कि दो चार पहिया गाड़ियों से कुछ अपराधी भागने की फिराक में हैं। सूचना पर अलर्ट हुई पुलिस ने वाहनों को तलाश शुरू की गई। मिर्जापुर चौराहे के पास दो गाड़ियों को रोका गया और पुलिस ने इसमें बैठे लोगों का नाम पता पूछा।
3 of 6
बावरिया गैंग
- फोटो : amar ujala
संदेह होने पर तलाशी ली गई तो पुलिस को 1,43,500 रुपये नगद और सोने की कई चेन अंगूठी, झुमकियां, कई मंगलसूत्र, हाय के साथ काफी मात्रा में सोने-चांदी के जेवर बरामद हुए।
4 of 6
बावरिया गैंग
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने गाड़ी में सवार इन लोगों से कड़ाई से पूछतांछ की तो उन्होंने कुबूला, हम बावरिया गिरोह से हैं। हमारे कुछ साथी लखनऊ में पकड़े गए हैं तो हम जिले से भाग रहे थे। बताया कि हमारे साथ की औरतें दिन में घरों में जाकर रेकी करती थीं और रात में हम लोग घरों मे जाकर लोगों को बंधकर बनाकर लूट-पाट करती थीं।
5 of 6
बावरिया गैंग
- फोटो : amar ujala
पुलिस की गिरफ्त में आए गिरोह के सदस्यों ने कुबूल किया कि काफी दिनों से लखनऊ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पैसे और गहने इकट्ठे कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ वारदातों की तारीख उन्हें याद है और कुछ की भूल गए।