फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सड़कों पर निकले टैंक देखकर रोमांचित हुए लोग, राष्ट्रभक्ति के गीतों पर हुई कदमताल, तस्वीरें

Thu, 23 Jan 2020 07:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 23 Jan 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
pictures of rehearsal of republic day parade in lucknow
गणतंत्र दिवस की परेड। - फोटो : अमर उजाला

गणतंत्र दिवस पर निकाली जाने वाली भव्य परेड का पहला रूट पूर्वाभ्यास लखनऊ में बुधवार को जोशीले अंदाज में हुआ। मार्च पास्ट में शामिल सेना के जवान, पुलिस कर्मी और स्कूल-कॉलेजों के बालक-बालिकाओं की टोलियां देशभक्ति से ओतप्रोत बैंड की धुन पर कदम ताल के साथ विधान भवन के समक्ष बने सलामी मंच के सामने से गुजरीं। पूर्वाभ्यास में शामिल सेना का टैंक टी-90 भीष्म, 105 एमएम फील्ड गन एकीकृत संचार वाहन व 7.62 एमएम लाइट मशीन गन, लाइट राकेट लॉन्चर सहित अन्य सैन्य साजो-सामान ने दर्शकों को रोमांचित किया।

pictures of rehearsal of republic day parade in lucknow
परेड का पूर्वाभ्यास - फोटो : अमर उजाला

पूर्वाभ्यास सुबह साढ़े नौ बजे से चारबाग रेल आरक्षण केंद्र के समीप से शुरू हुआ। इसकी कमान सेना के मेजर वात्सल्य तिवारी ने संभाली। आगे टैंक भीष्म व अन्य साजो-सामान युक्त वाहन चल रहे थे।

pictures of rehearsal of republic day parade in lucknow
परेड का पूर्वाभ्यास - फोटो : अमर उजाला
वहीं 4 डोगरा रेजीमेंट, एएमसी सेंटर कमांड, 16 जाट रेजीमेंट, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सशस्त्र सीमा बल, 9 राजपूत रेजीमेंटल सेंटर, यूपी पुलिस, पीएसी, एटीएस कमांडो, राजस्थान आर्म्स कॉन्स्टेबुलरी के कदमताल ने जोश भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
pictures of rehearsal of republic day parade in lucknow
परेड का पूर्वाभ्यास - फोटो : अमर उजाला
इनके साथ होमगार्ड, एनसीसी, सैनिक स्कूल, सेंट जोजफ, सीएमएस, बॉयज, एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, लखनऊ पब्लिक कॉलेज, बाल विद्या मंदिर और लखनऊ पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं की टोलियां बैंड दस्तों की देशभक्ति धुनों पर कदम ताल करते निकलीं तो दर्शकों ने तालियां बजाकर उनकी हौसला अफजाई की।
विज्ञापन
pictures of rehearsal of republic day parade in lucknow
परेड का पूर्वाभ्यास - फोटो : अमर उजाला
मार्च पास्ट में बैंड धुनों पर कदमताल करती टुकड़ियों के पीछे दिलकश अंदाज में पीटी, ड्रिल व नृत्य प्रस्तुत देेते स्कूली बच्चों के दल भी शामिल रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed