पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति का ध्रुवतारा थे। उनके जाने से रिक्त हुए स्थान को लंबे समय तक भरा नहीं जा सकेगा। ये कहना है भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का।
उन्होंने कहा कि अटलजी ने पार्टी लाइन से ऊपर उठकर हमेशा देशहित को वरीयता दी। उनके जाने से देश ने एक जननेता तो खोया ही है। साहित्य ने एक कवि और पत्रकारिता ने एक स्वभावगत पत्रकार खोया है।
आपको बता दें कि बृहस्पतिवार शाम को 5 बजकर 5 मिनट पर दिल्ली के एम्स अस्पताल में अटल जी का निधन हो गया। वो 93 वर्ष के थे। कल शुक्रवार शाम को चार बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
अटल जी हरदिल अजीज नेता थे। भारतीय राजनीति के इतिहास से उन्हें कभी भी भुलाया नहीं जा सकेगा। उन्होंने वैश्विक मंचों पर भारत का मान बढ़ाया। संयुक्त राष्ट्र महासभा में उन्होंने हिंदी में भाषण देकर इतिहास रच दिया।
आइये, इन दुर्लभ तस्वीरों के माध्यम से नजर डालें उनके राजनीतिक जीवन पर...
(फोटो संकलन - अजय कुमार श्रीवास्तव)
2 of 25
अटल बिहारी वाजपेयी
- फोटो : अमर उजाला
पद्मविभूषण से अलंकृत होते अटल बिहारी वाजपेयी
3 of 25
अटल बिहारी वाजपेयी
- फोटो : अमर उजाला
बलरामपुर में 1957 का फोटो जिसमें स्व.राम दुलारे मिश्रा व अपने अन्य सहयोगियों के साथ अटल बिहारी वाजपेयी
4 of 25
अटल बिहारी वाजपेयी
- फोटो : अमर उजाला
बलरामपुर में 1957 का फोटो जिसमें साथी स्व. रामदुलारे मिश्रा व स्व. बैजनाथ सिंह के साथ अटल बिहारी वाजपेयी
5 of 25
अटल बिहारी वाजपेयी
- फोटो : अमर उजाला
गोंडा रेलवे स्टेशन पर बलरामपुर जाने के लिए खड़े अटल बिहारी वाजपेयी व अन्य लोग