फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिटायर्ड आईएएस कुसुम शर्मा हैं कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी, जानें- लखनऊ के लिए क्या है उनका प्लान

Mon, 06 Nov 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 06 Nov 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
pics of congress mayor candidate kusum sharma.
कुसुम शर्मा - फोटो : amar ujala

कांग्रेस ने महापौर पद के लिए रिटायर्ड आईएएस अधिकारी कुसुम शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है। दो साल पहले स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाली महिला अधिकारी प्रदेश में कई पदों पर रहीं और कमिशना रुरल हाउसिंग के पद से रिटायर हुई हैं। सामाजिक कार्यों से जुड़ाव रखने वाली कुसुम के परिवार की पृष्ठभूमि तो राजनीतिक नहीं है पर वे महापौर बनकर शहर को संवारना चाहती हैं। (अपने परिवार के साथ कुसुम शर्मा।)

pics of congress mayor candidate kusum sharma.
कुसुम शर्मा - फोटो : amar ujala

प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद बातचीत में कहा कि उनके पति राकेश शर्मा सिंचाई विभाग में अधीक्षण अभियंता पद से रिटायर हुए हैं। उनके ससुर बैजनाथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। पिता एसएन शर्मा न्यायाधीश रहे हैं। कुसुम ने कहा कि यदि वह महापौर बनीं तो शहर को प्रदूषण मुक्त और गंदगी मुक्त बनाएंगी।

pics of congress mayor candidate kusum sharma.

इसके कारण ही सबसे अधिक समस्याएं होती हैं। शहर में आवारा जानवरों की समस्या को भी वे दूर कराएंगी। हरियाली बढ़ाने को पौधरोपण पर भी जोर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
pics of congress mayor candidate kusum sharma.

उनका कहना है कि शहर में अभी बहुत समस्याएं हैं। सड़कें खराब हैं, बिजली व्यवस्था ठीक नहीं है। मेट्रो के काम के चलते इस समय समस्या अधिक है। इन सबको वे दूर कराएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed