{"_id":"5d0b6ac78ebc3e55c5027c7f","slug":"pics-of-amitabh-bachchan-shooting-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में शूटिंग के दौरान इस अंदाज में नजर आए 'शहंशाह', झलक पाने को बेकरार रहे प्रशंसक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में शूटिंग के दौरान इस अंदाज में नजर आए 'शहंशाह', झलक पाने को बेकरार रहे प्रशंसक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 20 Jun 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजधानी लखनऊ में पहली बार फिल्म की शूटिंग करने पहुंचे सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने को उनके प्रशंसक बेताब रहे। फिल्म के क्रू मेंबर के साथ उन्होंने बुधवार सुबह से लोकशन पर लाइट, कैमरा, एक्शन के साथ शूटिंग शुरू कर दी।
2 of 7
- फोटो : amar ujala
मंगलवार दोपहर शहर पहुंचने के बाद फिल्म के मुख्य किरदार अमिताभ बच्चन और निर्देशक शूजीत सरकार ने सुबह ही शूट की पहली लोकेशन पर डेरा डाला।
3 of 7
अमिताभ बच्चन
- फोटो : amar ujala
फिल्म यूनिट के सूत्रों के मुताबिक कैसरबाग के महमूदाबाद हाउस के भीतर हो रहे इनडोर शूट के पहले दिन लोकल कलाकारों के कुछ टेस्ट शॉट के अलावा कैमरा टीम सुबह से दोपहर तक कैमरों के एंगल पर काम करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
अमिताभ बच्चन
- फोटो : amar ujala
अमिताभ एक बड़े कमरे में निर्देशक के साथ कई मसलों पर बात करते दिखे। फिल्म से अमिताभ बच्चन के जुडे़ होने के चलते महमूदाबाद हाउस के बाहर से भीतर तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : amar ujala
मुख्य द्वार पर ही पुलिसिया इंतजाम के अलावा बाउंसर्स के चलते सिवाय यूनिट के किसी और को भी जाने का मौका नहीं मिला। हालांकि अमिताभ के प्रशंसकों का हुजूम जरूर दोपहर के समय सुहाने मौसम में छतों पर घूमकर भीतर की एक झलक के लिए बेकरार दिखे, लेकिन उन्हें भी क्रू के अलावा मैदान में सिर्फ गाड़ियां ही दिखीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।