लखनऊ की बुधवार की सुबह कुछ अलग ही थी। एक अलग-सी कशिश। मेधा के उत्सवी रंग के दौरान सूरज भी अपनी तपिश भुला बैठा। ठंडी हवा के झोंकों के बीच सुबह आठ बजते-बजते इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आत्मविश्वास से लबरेज खास मेहमानों ने बेहद ही अनुशासित अंदाज में अपना-अपना स्थान ग्रहण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों सम्मानित होने की ललक में ये मेहमान सफर की थकान को कहीं दूर छोड़ आए थे।
बेहिसाब उत्साह और चांद पर पहुंचने की ख्वाहिश
सीएम को 11 बजे पहुंचना था। उनके आने तक के समय के बीच बच्चों को मौका मिला एक दूसरे से रूबरू होने का। आकाश, रजनीश, ऐश्वर्या और उनके आसपास बैठे अन्य शहरों से आए स्टूडेंट्स इस बीच खासे अच्छे दोस्त बन चुके थे। किसको कितने प्रतिशत अंक मिले, इस सवाल से शुरू हुई जान-पहचान कॅरिअर के अंतिम लक्ष्य तक जा पहुंची। कोई कह रहा था एयरोनॉटिकल इंजीनियर बनना है तो किसी ने कहा आईपीएस अफसर बनकर अपने बाबा का सपना पूरा करना है।
सिलसिला पहचान और दौर सवाल-जवाब का
अभिनंदन समारोह से एक दिन पहले हमारे खास मेहमानों ने सैर की थी लखनऊ की। ऐतिहासिक इमारतों को देखा, नवाबी जायके को चखा और की मेट्रो की सवारी। नवाबी आवभगत से पहली बार रूबरू हुए मेधावियों को जब मेधावी छात्र समारोह में अपने अनुभवों को साझा करने का मौका मिला तो दिल खोल कर उन्होंने ‘अमर उजाला’ का शुक्रिया कहा। इस बीच मौजूद थे उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा। इजाजत मिली तो कुछ बाल सुलभ तो कुछ युवा जिज्ञासा प्रश्नों के रूप में सामने आई।
...और गूंजी शंखध्वनि
सवाल-जवाब का रोचक दौर खत्म होते-होते गूंजी शंखध्वनि ने उत्साह और उमंग को कई गुना बढ़ा दिया। आखिर इंतजार की घड़ियां समाप्त र्हुईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छात्रों के बीच पहुंचे। बच्चों का अनुशासन बता रहा था कि उनकी कामयाबी उनके इसी धैर्य और अनुशासित व्यवहार का परिणाम है। एक-एक कर कतार में पहुंचे मेधावियों ने मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान और आशीर्वाद लिया। आगे देखें, अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह की तस्वीरें...
2 of 193
मेधावी छात्र सम्मान समारोह
- फोटो : amar ujala
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह।
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह।
4 of 193
मेधावी छात्र सम्मान समारोह
- फोटो : amar ujala
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह।
5 of 193
मेधावी छात्र सम्मान समारोह
- फोटो : amar ujala
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह।