लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए कई दिनों से चक्कर काट रहे लोगों ने गुरुवार को 5 कालिदास मार्ग पर हंगामा किया।
सीएम के घर के बाहर हंगामा कर रहे लोगों ने बताया कि वे कई दिनों से चक्कर काट रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। आज भी जब वे सीएम से नहीं मिल पाए तो सुरक्षाकर्मियों से उनकी झड़प हो गई।
प्रदर्शन कर रहे लोगों में से एक महिला ने बताया कि विकलांग फरियादी को यहां से रोज ये कहकर भगा देते हैं कि ये दो महीने से रोज ही आता है।
वहां मौजूद महिला ने बताया, मैं 15 दिन से चक्कर काट रही हूं लेकिन अभी तक बाबा जी (सीएम) के दर्शन नहीं हुए। बता दें कि सीएम योगी ने सुरक्षाकर्मियों और सीएम आवास पर तैनात लोगों को सख्त हिदायत दे रखी है कि जनता दर्शन के लिए आने वाले लोगों के साथ ठीक बर्ताव किया जाए।
सीएम ने फरियादियों की सुविधा के लिए शेड और पानी का इंतजाम भी करवा दिया है। इसके बावजूद सीएम आवास पर आज हंगामे की स्थिति बन गई।