लखनऊ में 'मौत की रेलवे क्रासिंग', देखिए तस्वीरें
ये है डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग का दृश्य। क्रॉसिंग के ऊपर बने पुल से भी लोग जा सकते हैं, पर जरा सा पेट्रोल बचाने के लिए लोग बंद क्रॉसिंग के नीचे से गाड़ी निकाल कर हादसे को दावत दे रहे हैं।
लखनऊ में 'मौत की रेलवे क्रासिंग', देखिए तस्वीरें
यहां इस तरह के दृश्य आम हैं एक तरफ लोग अपने वाहन निकालते हैं तो दूसरी तरफ उनकी नजर ट्रेन पर होती है पर भीड़ अधिक होने से कभी भी हादसा हो सकता है। (डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग।)
लखनऊ में 'मौत की रेलवे क्रासिंग', देखिए तस्वीरें
दिलकुशा रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बाद भी लोग सारे नियम तोड़ने के साथ ही अपनी जान जोखिम में डालकर हादसे को दावत दे रहे हैं, ऐसे में प्रशासन क्या करे?
लखनऊ में 'मौत की रेलवे क्रासिंग', देखिए तस्वीरें
लोग इस तरह अपने वाहन निकालते हैं, जरा सी देर होने पर उनकी जान भी जा सकती है। (दिलकुशा रेलवे क्रॉसिंग)
लखनऊ में 'मौत की रेलवे क्रासिंग', देखिए तस्वीरें
जलालपुर रेलवे फाटक बंद होने के बावजूद लोग लोग फाटक पार कर तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन के पास खड़े हो जाते हैं।