फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucknow: अपार्टमेंट परिसर, गली-मोहल्लों में जलाई गई होलिका, देर रात तक ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते रहे लोग

Mon, 25 Mar 2024 12:23 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 25 Mar 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
People celebrate Holi in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

होली का उल्लास रविवार शाम से इस कदर बढ़ा कि होलिका दहन से पूर्व लोग होली गीतों पर झूमते-गाते रात का इंतजार करने लगे। इस वक्त गंगा-जमुनी संस्कृति की प्रतीक लखनऊ की सरजमीं पर हर तरफ होली गीत गूंज रहे और उड़ रहा रंग गुलाल। होलिका दहन से पूर्व मारवाड़ी समाज ने ठंडी होली का पूजन किया। चौक में विनोद माहेश्वरी, चौपटिया में आशीष अग्रवाल, अशोक कुमार गौड़ समेत समाज के अन्य लोगों ने परिवार समेत विधिवत होलिका का पूजन किया। इसके बाद सामूहिक होली जलाई गई। 



रविवार को दोपहर बाद से ही लोग सड़कों पर रंग खेलते नजर आने लगे थे। मुख्य आयोजन पुराने लखनऊ में होलिकोत्सव समिति की ओर से नागर चौक पर हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच ही फूलों की होली खेली गई। रात को होलिकोत्सव समिति के पंडित राजेश शुक्ला, गोविंद शर्मा, अनुराग मिश्रा, डा.राजकुमार वर्मा आदि के नेतृत्व में सभी ने होलिका दहन किया। 

Trending Videos
People celebrate Holi in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

इसी तरह चौपटिया में शुभ संस्कार समिति की ओर से ऋद्धि गौड़, लक्ष्मी पांडेय, संतोष अग्रवाल, अनिल दिवेदी समेत अन्य लोगों की मौजूदगी में होलिका दहन हुआ। वहीं मनकामेश्वर मंदिर घाट पर शाम को गोमती आरती हुई, फूलों की होली खेली गई। वहीं रात को महंत देव्यागिरी के नेतृत्व में सभी ने होलिका पूजन कर दहन किया।

People celebrate Holi in Lucknow.
- फोटो : amar ujala
 इसके अलावा शहर में हर गली-चौराहे पर होलिका दहन किया गया। सभी ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर बधाई दी। देर रात तक ढोल-नगाड़ों की धुन पर नृत्य संगीत चलता रहा।  (चौक में होलिका दहन के दौरान मौजूद रहे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, पार्षद अनुराग मिश्र और स्थानीय लोग) 
विज्ञापन
विज्ञापन
People celebrate Holi in Lucknow.
- फोटो : amar ujala
सुबह नौ बजे से आयोजन
यूं तो रंग खेलने के लिए कोई तय समय नहीं है। सुबह आंख खुलने के साथ ही जो जब चाहे रंग खेलना शुरू कर सकता है और लोग करते भी हैं। लेकिन शहर के मुख्य आयोजनों में चौपटिया होली जुलूस का स्वर्ण जयंती उत्सव सुबह नौ बजे से शुरू होगा। वहीं होलिकोत्सव समिति की ओर से विगत कई वर्षों से निकाली जा रही होली बरात सुबह 10 बजे कोनेश्वर मंदिर से शुरू होगी। 
विज्ञापन
People celebrate Holi in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

इसके अलावा शहर भर में कालोनी-मोहल्ले, अपार्टमेंट में लोगों ने धूमधाम से होली का त्योहार मनाने की तैयारी की है। (सोपान एनक्लेव में होलिका दहन के बाद सबने एक दूसरे को गुलाल लगाया)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed