फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: इस सीट से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव? आजम खां के साथ बनाया ये प्लान; इन दो सीटों पर सपा बदलेगी प्रत्याशी

Sat, 23 Mar 2024 10:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 23 Mar 2024 10:09 AM IST
सार

UP Lok Sabha Election 2024: जेल में बंद आजम खां ने अखिलेश यादव से मुलाकात के दौरान पेशकश की है कि आप रामपुर से लोकसभा चुनाव लड़ें। इस दौरान रामपुर, मुरादाबाद और बिजनौर सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर चर्चा हुई।

विज्ञापन
Lok Sabha Election Akhilesh Yadav Meets Azam Khan Know SP Candidates Contest From Rampur Moradabad Bijnor
Lok Sabha Election - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां से सीतापुर की जेल में मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब डेढ़ घंटे बातचीत हुई। इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कई सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने को लेकर चर्चा हुई। 


इस मुलाकात में आजम खां ने अखिलेश यादव को भी लोकसभा चुनाव लड़ने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने कहा कि आप रामपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़िए। इससे पश्चिमी यूपी में पार्टी को फायदा हो सकता है। 

 
Lok Sabha Election Akhilesh Yadav Meets Azam Khan Know SP Candidates Contest From Rampur Moradabad Bijnor
आजम खां से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
इस मुलाकात में रामपुर, मुरादाबाद और बिजनौर समेत पश्चिमी यूपी की कई लोकसभा सीटों को लेकर आजम और अखिलेश के बीच चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि आजम खां ने अखिलेश को रामपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की पेशकश की, ताकि पश्चिमी यूपी में रणनीतिक संदेश जाए।

 
Lok Sabha Election Akhilesh Yadav Meets Azam Khan Know SP Candidates Contest From Rampur Moradabad Bijnor
सीतापुर जेल पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
आजम खां के प्रस्ताव पर अगर अखिलेश यादव रामपुर से मैदान में उतरते हैं तो सपा समर्थक मतदाताओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा। इससे जीत सुनिश्चित हो सकेगी। हालांकि अखिलेश यादव या पार्टी के किसी अन्य नेता की इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या अखिलेश यादव आजम खां की सलाह मानकर रामपुर सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Election Akhilesh Yadav Meets Azam Khan Know SP Candidates Contest From Rampur Moradabad Bijnor
आजम खां - फोटो : अमर उजाला
याद रहे, साल 2019 लोकसभा चुनाव में रामपुर लोकसभा सीट से आजम खां ने सपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी, हालांकि आजम खां को कोर्ट ने एक फैसले में सजा सुनाई, जिससे उनकी सांसदी चली गई, इसके बाद इस सीट पर उपचुनाव हुआ। उपचुनाव में भाजपा ने यह सीट सपा से छीन ली। सपा का आरोप है कि सत्ता के जोर पर उनके मतदाताओं को वोट नहीं डालने दिया गया। 

 
विज्ञापन
Lok Sabha Election Akhilesh Yadav Meets Azam Khan Know SP Candidates Contest From Rampur Moradabad Bijnor
अखिलेश यादव और आजम खां - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद से चुनाव लड़ने के लिए सपा के विधायक कमाल अख्तर और नासिर कुरैशी और मौजूदा सांसद एसटी हसन की खामियों और खूबियों पर भी मंथन हुआ। सपा ने बिजनौर से पूर्व सांसद यशवीर सिंह को प्रत्याशी बनाया है, लेकिन उनका टिकट बदलना करीब-करीब तय माना जा रहा है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed