{"_id":"5f99477e8ebc3e9ba661c8b2","slug":"people-are-buying-jewellery-for-karwa-chauth-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सराफा बाजार में करवा चौथ की रौनक, नक्काशी और मीनाकारी से सजे बाजार, महिलाओं को लुभा रही ये ज्वैलरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा बाजार में करवा चौथ की रौनक, नक्काशी और मीनाकारी से सजे बाजार, महिलाओं को लुभा रही ये ज्वैलरी
Wed, 28 Oct 2020 11:40 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
खरीदारी करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार पूरी तरह से त्योहारी उल्लास में डूबा है। एक-एक कर त्योहारों की दस्तक से कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं। सराफा कारोबारियों ने भी एक से बढ़कर एक फेस्टिव कलेक्शन तैयार करवाए हैं। लखनऊ के प्रमुख शो रूम में रखे गुजरात की नक्काशी, राजस्थानी मीनाकारी और जयपुर के जड़ाऊ जेवर महिलाओं के गले का हार बनने को बेताब हैं। वहीं, घर की बहू-बेटियों को गिफ्ट में देने के लिए लाइट वेट डायमंड ज्वैलरी भी खास तौर पर करवाचौथ के लिए बनवाई गई है।
- फोटो : अमर उजाला
रत्नेश अग्रवाल सर्राफ के रत्नेश अग्रवाल कहते हैं कि शादियों में हर किसी को अलग दिखने की चाह होती है। कम बजट वाली फ्लोरल डिजाइन में बने आभूषण हमने तैयार करवाए हैं। करवाचौथ पर पत्नियों को गिफ्ट देने के लिए इससे बेस्ट गिफ्ट कोई हो ही नहीं सकता है।
- फोटो : अमर उजाला
बद्री सर्राफ सिंगारनगर की श्रुति केसवानी व प्रणय केसरवानी कहते हैं कि कुंदनकारी का जड़ाऊ सेट जयपुर से विशेष तौर पर करवाचौथ के लिए मंगवाया गया है। इसे ब्राइडल कलेक्शन में भी शादी वाले घरों में शामिल किया गया है। इसे 100 साल वाली परंपरा पर आधारित कह सकते हैं, लेकिन साल-दर-साल यह युवा पीढ़ी को पसंद आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
जुगल किशोर द ज्वैलर्स, गोमतीनगर के निलय रस्तोगी कहते हैं कि हीरे-सोने के एक से बढ़कर एक डिजाइन के साथ-साथ हमारे संग्रह में एंटीक पीस शामिल किया गया है। इस पर गुजरात की नक्काशी और राजस्थान की मीनाकारी की हुई है। यह हार, पहनने वाले के व्यक्तित्व में अलग तरह का निखार लाता है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
ज्वैल पैलेस आलमबाग व महानगर के अजय अग्रवाल कहते हैं कि त्योहारों में घर की बहू-बेटी, पत्नियों को गिफ्ट देने की परंपरा में बजट आडे़ न आए, इसकी पूरी तैयारी है। हमने लाइट वेट ज्वैलरी तैयार करवाई है। 8 ग्राम का नेकलेस सेट महज 40,000 रुपये में मिल सकता है। इसी तरह 10-12 हजार में पेंडेंट सेट, 7-8 हजार में अंगूठी भी है। दरअसल, लॉकडाउन ने लोगों की जेब तंग की है, लेकिन त्योहार तो मनाया ही जाएगा।