बहराइच: बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, बोले- अब किसी जाति में कोई माफिया नहीं बचा; कांग्रेस पर भी साधा निशाना
बहराइच में एक क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल होने पहुंचे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस पर संविधान के सबसे अधिक दुरुपयोग और आपातकाल के दौरान छात्र नेताओं के दमन का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने माफिया के मुद्दे पर अखिलेश यादव को जवाब देते हुए कहा कि अब किसी भी जाति में कोई माफिया नहीं बचा है, और सीएम योगी से मुलाकात के दौरान 2027 चुनाव पर चर्चा होने के संकेत दिए।
विस्तार
बहराइच में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कई राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखी। कहा कि देश में संविधान का सबसे अधिक दुरुपयोग कांग्रेस पार्टी ने किया है। वहीं, माफिया को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर कहा कि अब किसी भी जाति में कोई माफिया नहीं बचा है।
दरअसल, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह शुक्रवार को शहर के इंदिरा स्टेडियम में मारवाड़ी युवा मंच की ओर से आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के साथ ही उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में राजनीतिक सवालों के जवाब भी दिए।
कांग्रेस ने संविधान का सबसे अधिक दुरुपयोग किया
संविधान के दुरुपयोग को लेकर पूछे गए सवाल पर बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में संविधान का सबसे अधिक दुरुपयोग कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस ने देश में आपातकाल लागू किया था और छात्र नेताओं का दमन भी किया था।
अब किसी जाति में कोई माफिया नहीं बचा
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की माफिया के खिलाफ जाति और धर्म से परे निष्पक्ष कार्रवाई करने संबंधी बयान पर पूर्व सांसद ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आज के समय में कोई माफिया नहीं बचा है। किसी भी जाति में माफिया नहीं है। जहां माफिया है, वहां उसे कोई कहना नहीं चाहता।ओवैसी की रैली पर बोले- चुनाव तक चलता रहेगा यह सब
ओवैसी की रैली को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक हैं। सभी राजनीतिक दल अपने-अपने कार्यक्रमों में जुटे हैं। कोई अपना एजेंडा जारी कर रहा है तो कोई रैली आयोजित कर रहा है। चुनाव तक यह सब चलता रहेगा।योगी से मुलाकात पर भी दिया जवाब
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के सवाल पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि वह मुख्यमंत्री की माताजी के निधन पर संवेदना व्यक्त करने गए थे। यह हमारी परंपरा भी रही है।वहीं, वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा के सवाल पर उन्होंने कहा कि योगी मुख्यमंत्री हैं और वह खुद भी राजनीति से जुड़े हैं। उनका बेटा सांसद और विधायक है। ऐसे में 2027 को लेकर चर्चा जरूर हुई होगी।
'मैं ज्योतिषी नहीं हूं', सीटों के सवाल पर दिया जवाब
आगामी विधानसभा चुनाव में मंडल की कितनी सीटें आएंगी, इस सवाल पर पूर्व सांसद ने कहा कि वह ज्योतिषी नहीं हैं। इस दौरान उन्होंने क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन लगातार होते रहने चाहिए, जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके।रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
