फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीसीएस ननद ने टॉपर भाभी को कराई ज्वॉइनिंग, बोलीं - 'दो गुनी हो गई मेरी खुशी'

Thu, 22 Aug 2019 04:36 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 22 Aug 2019 04:36 PM IST
PCS-2016 batch topper Jayjit Kaur posted in collectorate
भाभी जयजीत कौर के साथ मौजूद (दाहिने) एसीएम सप्तम पूजा मिश्रा - फोटो : amar ujala

साल 2013 बैच में परीक्षा पास कर पीसीएस बनी ननद पूजा मिश्रा को देख भाभी जयजीत कौर होरा ने कुछ ऐसी ठानी कि वर्ष 2016 बैच में पीसीएस टॉप कर गईं। इसे संयोग ही कहेंगे कि भाभी को बतौर एसडीएम ट्रेनिंग अपनी पहली तैनाती भी जिला कलेक्ट्रेट लखनऊ के उसी कार्यालय में मिली, जिसमें उसकी ननद अपर नगर मजिस्ट्रेट सप्तम के पद पर तैनात हैं।

PCS-2016 batch topper Jayjit Kaur posted in collectorate
पूजा मिश्रा - फोटो : amar ujala

बुधवार को पूजा मिश्रा अपनी भाभी को पहली जॉयनिंग कराने खुद साथ लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं, लेकिन कलेक्ट्रेट कर्मियों के पूर्व घोषित आंदोलन के कारण उन्हें अपनी जॉयनिंग लेने डीएम आवास स्थित शिविर कार्यालय पर जाना पड़ा। शिविर कार्यालय पर एडीएम प्रशासन की मौजूदगी में 2016 बैच की पीसीएस टॉपर भाभी ने ननद की मौजूदगी में अपनी पहली तैनाती की औपचारिकताओं को पूरा किया।

PCS-2016 batch topper Jayjit Kaur posted in collectorate
जयजीत कौर - फोटो : amar ujala
...जब भाभी ने ठाना बनना है अफसर
एसीएम सप्तम पूजा मिश्रा के साथ ही नवनियुक्त एसडीएम प्रशिक्षु जयजीत कौर ने इसे अपने लिए जिंदगी में कभी न भूलने वाला लम्हा बताया। पूजा मिश्रा ने बताया कि उनकी भाभी जयजीत मूलत: मिर्जापुर से हैं। 2013 बैच में जब मैंने पीसीएस की परीक्षा पास की तो वह मेरे बड़े भाई की अच्छी दोस्त थीं।
विज्ञापन
PCS-2016 batch topper Jayjit Kaur posted in collectorate
प्रतीकात्मक तस्वीर
बाद में दोनों का प्रेम विवाह 2015 में हुआ। विवाह बाद भाभी भइया के साथ कानपुर में आकर रहने लगीं। इसी दौरान उन्होंने पीसीएस बनने की ठानी। मैंने परीक्षा की तैयारियों को लेकर पैदा होने वाली व्यवहारिक परेशानियों को दूर कराने में भाभी की हर संभव मदद की। उनकी मेहनत का नतीजा है कि 2016 बैंच में वह पीसीएस टॉपर बन गईं।
PCS-2016 batch topper Jayjit Kaur posted in collectorate
पूजा मिश्रा - फोटो : amar ujala
‘दो गुनी हो गई मेरी खुशी’
मेरी खुशी दो गुनी हो गई जब उनकी पहली पोस्टिंग मेरे साथ ही लखनऊ कलेक्ट्रेट में मिली। जॉयनिंग देने के बाद अब उन्हें डीएम स्तर से प्रशासनिक व राजस्व संबंधी काम काज की व्यवहारिक जानकारी के लिए अलग-अलग अनुभाग पटल संग तहसील में प्रशिक्षित कराने के बाद किसी प्रशासनिक पद पर तैनाती मिलेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed