ऑक्सीजन न लगने से मरा मरीज, परिजनों ने काटा हंगामा
गोमती नगर स्थित राम मनोहर लोहिया आयुर्वेदिक संस्थान में मंगलवार को एक मरीज के मर जाने से खूब हंगामा हुआ। पुलिस को इस मामले में दखल देनी पड़ी।
ऑक्सीजन न लगने से मरा मरीज, परिजनों ने काटा हंगामा
लोहिया संस्थान में पिछले 9 महीने से लंग्स कैंसर का इलाज करा रहे शब्बीर अहमद को आज तबियत बिगड़ने पर बलरापुर से यहां लाया गया। देखरेख के बाद उन्हें लंग्स वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।
ऑक्सीजन न लगने से मरा मरीज, परिजनों ने काटा हंगामा
कुछ देर के बाद शब्बीर अहमद ने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की। परिजनों के अनुसार जब उन्होंने नर्स से शब्बीर अहमद को ऑक्सीजन मॉक्स लगाने के लिए कहा तो नर्स ने कहा कि डॉक्टर के आने पर ही यह हो सकेगा।
ऑक्सीजन न लगने से मरा मरीज, परिजनों ने काटा हंगामा
इसके कुछ देर के बाद शब्बीर की तबियत बिगड़ने लगी। कुछ ही समय में उनकी मौत हो गई। मौत के बाद शब्बीर के दोनों बेटों ने आरोप लगाया कि उनकी पिता की मौत सही समय पर ऑक्सीजन मॉक्स न लगाने की वजह से हुई।
ऑक्सीजन न लगने से मरा मरीज, परिजनों ने काटा हंगामा
उन्होंने शव को ले जाने से मना किया और 100 नंबर डायल करके पुलिस को भी वहीं पर बुला लिया। पुलिस के आने के बाद उन्होंने अस्पताल में हंगामा काटा। वह बार-बार बस एक ही बात पूछ रहे थे कि आखिर उनके पिता को ऑक्सीजन मॉक्स क्यों नहीं लगाया गया।