यूपी में बारिश से आम आदमी ही नहीं बल्कि मंत्री तक परेशान हैं। लखनऊ में दो दिन तेज बारिश के बाद यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने अपने घर का चौंकाने वाला वीडियो ट्वीट किया है।
मंत्री ने अपने बंगले की खराब हालत का वीडियो ट्वीट किया है। सिंह ने लिखा है कि मंत्री के बंगले की इतनी दयनीय हालत है और हमें इसके लिए सरकारी एजेंसियों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
बता दें कि लखनऊ में जोरदार बारिश के बाद पूरे शहर के हालात खराब हैं। वहीं मंत्री सिद्धार्थ सिंह ने कमरे का जो वीडियो ट्वीट किया है उसमें सीलिंग से तेज धार में पानी टपक रहा है।
4 of 5
मंत्री के घर पर रखी बाल्टियां
मंत्री के कमरे में लाइन से की बाल्टियां रखी दिखाई दे रही हैं और पूरा फर्श भीगा हुआ है।
बारिश के बाद पूरे लखनऊ में जगह-जगह पानी भरा है जिससे शहर भर में भयंकर जाम है।