लखनऊ के लोहिया अस्पताल में स्टॉफ की जबरदस्त लापरवाही सामने आई है। कुत्तों ने महिला का शव नोच डाला।अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखे महिला के शव को कुत्तों ने नोंच डाला। बाहर तैनात कर्मचारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। यही नही शव डीप फ्रीजर से बाहर कैसे आया, इसको लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। बहरहाल शासन ने घटना को गंभीरता से लिया। यहां तैनात तीन गार्डों और एक वार्ड बॉय को बर्खास्त कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए अस्पताल प्रशासन की तरफ से तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है।
मर्च्युरी में रखे महिला के शव को नोचकर खा गए कुत्ते, 4 कर्मचारी सस्पेंड
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 28 Aug 2017 10:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन