{"_id":"5ed60b98258c4e00052f2246","slug":"passengers-travelled-in-gomt-pushpak-and-lucknow-mail-after-lockdown","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनलॉक-1: पटरी पर लौटी जिंदगी, पुष्पक समेत इन ट्रेनों ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनलॉक-1: पटरी पर लौटी जिंदगी, पुष्पक समेत इन ट्रेनों ने पकड़ी रफ्तार
Tue, 02 Jun 2020 02:04 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 02 Jun 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
यात्रियों की पसंदीदा ट्रेनें गोमती, पुष्पक एक्सप्रेस और लखनऊ मेल भी सोमवार से पटरी पर लौट आईं। ट्रेनें अनलॉक हुईं तो यात्रियों ने दिल से स्वागत किया और सुहाने सफर को निकल पड़े। गोमती एक्सप्रेस में लखनऊ से 583 यात्री ही थे तो लखनऊ मेल में वेटिंग के चलते कइयों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
Trending Videos
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ मेल में 830 यात्री रहे। वहीं पुष्पक एक्सप्रेेस से 437 ने सफर किया। लॉकडाउन के चलते 23 मार्च से ट्रेनों का संचालन बंद था। यात्रियों को ट्रेनें चलने का बेसब्री से इंतजार था। चारबाग हो लखनऊ जंक्शन यात्रियों के सुरक्षित और सुहाने सफर के लिए तैयारियां मुकम्मल कर ली गई थीं। सुबह 6 बजे चारबाग स्टेशन से गोमती एक्सप्रेस दिल्ली के लिए रवाना हुई। यात्रियों को 90 मिनट पहले ही स्टेशन पहुंचने के लिए कहा गया था।
- फोटो : अमर उजाला
तड़के 4.30 बजे ही यात्री सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कतार में लग गए। सभी की थर्मल स्क्रीनिंग हुई। फिर एक-एक कर उन्हें बोगियों में जाने दिया गया। इसी तरह लखनऊ जंक्शन से रात 7.45 बजे मुंबई के लिए पुष्पक एक्सप्रेस तो रात 10.00 बजे दिल्ली के लिए लखनऊ मेल ने रफ्तार पकड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
वेटिंग के यात्रियों को लौटाया
लखनऊ जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 से दिल्ली के लिए वीआईपी ट्रेन लखनऊ मेल रवाना हुई। कई यात्रियों के टिकट कंफर्म नहीं थे। ऐसे यात्रियों को नियमों का हवाला देते हुए यात्रा से रोक दिया गया।
लखनऊ जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 से दिल्ली के लिए वीआईपी ट्रेन लखनऊ मेल रवाना हुई। कई यात्रियों के टिकट कंफर्म नहीं थे। ऐसे यात्रियों को नियमों का हवाला देते हुए यात्रा से रोक दिया गया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
शाम को स्टेशन पर हर तरफ वाहन
प्री-पेड ऑटो सर्विस शुरू नहीं हो पाने से यात्री निजी वाहन से चारबाग स्टेशन व लखनऊ जंक्शन पहुंचे। शाम 6 बजे से लेकर रात 10 बजे तक स्टेशन पर वाहनों की संख्या काफी रही। वाहनों को व्यवस्थित कराने के लिए जीआरपी मोर्चा संभाले रही।