प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन के लिए अब कतार में धक्के खाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
2 of 9
प्रॉपर्टी, फ्लैट, हाउस
- फोटो : डेमो फोटो
आवास विकास परिषद की इस सुविधा का अब तक 500 से अधिक लोग लाभ दे चुके हैं। यह सुविधा आपका समय तो बचाएगा ही, कतार में लगकर फॉर्म लेने व जमा करने के झंझट से भी मुक्ति दिलाएगी।
आविप ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4,752 आवासों के लिए 20 मार्च से 12 अप्रैल तक पंजीकरण खोला था। शुरुआत में पंजीकरण बहुत कम हुआ। अप्रैल के पहले सप्ताह में राज्य नगरीय विकास अभिकरण की ओर से उन आवेदकाें को मोबाइल पर मेसेज जाने लगा, जिन्होंने करीब डेढ़ साल पहले योजना के तहत सर्वे फार्म भरे थे।
बताया गया कि वे योजना के पात्र हैं और आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद अंतिम समय में आवेदन करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। अव्यवस्था के बीच इतनी मारामारी हुई कि परिषद को पंजीकरण का समय पांच मई तक बढ़ाना पड़ा।
सूडा की ओर से फार्म के आधार पर पात्रता का मेसेज आने के बाद अधिकतर लोग यह समझ रहे कि उन्हें मकान मिल गया है। इस कारण पंजीकरण कराने वालों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जबकि ऐसा नहीं है। आवास विकास में अब तक 20 हजार से अधिक फार्म जमा हो चुके हैं, जबकि आवास महज 4,752 ही हैं।