फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘बाबा की उमर का था इसलिए सोच ही नहीं पाई कि ऐसा कर देगा’

Mon, 30 Apr 2018 03:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 30 Apr 2018 03:04 PM IST
विज्ञापन
old man raped minor girl in lucknow
- फोटो : Demo Photo
लखनऊ के पीजीआई के तेलीबाग में रिश्तों को कलंकित व इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना हुई।
old man raped minor girl in lucknow
- फोटो : डेंमो
शादी समारोह में आया 50 साल का हैवान डेढ़ साल की बच्ची को बहलाने-खिलाने के बहाने गोद में उठाकर छत पर ले गया और दरिंदगी की। उसी वक्त छत पर आई महिला ने देखा तो उनकी चीख निकल गई। इस पर परिवारीजन छत पर पहुंचे और हैवान की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।
old man raped minor girl in lucknow
डेमो

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बच्ची का पिता पेंटर है। चार मई को उसके छोटे भाई की शादी है इसलिए घर पर रिश्तेदार आए हुए हैं। रविवार सुबह बच्ची की मां घर के कामकाज में व्यस्त थीं। इस दौरान बच्ची का रोना सुनकर पेंटर का गोसाईंगंज निवासी 50 वर्षीय मामा वहां आया और बच्ची को गोद में उठा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
old man raped minor girl in lucknow
- फोटो : डेंमो

कुछ देर बच्ची को लेकर घर के बाहर टहलता रहा, फिर छत पर पहुंचकर मासूम का मुंह दबाकर हैवानियत शुरू कर दी। इस बीच पेंटर की चाची किसी काम से छत पर आ गईं और बच्ची को हैवान के चंगुल में फंसा देख पैरों तले जमीन खिसक गई। चीख-पुकार सुनकर परिवारीजन व रिश्तेदार छत की तरफ दौड़े। बच्ची की हालत देख अधेड़ को पकड़कर लात-घूसों से पिटाई कर पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
old man raped minor girl in lucknow
डेमो
बच्ची के साथ हुई दरिंदगी से उसकी मां को गहरा सदमा लगा है। उसने कहा कि, ‘वो तो बाबा की उमर का था। नन्हीं सी बच्ची को हर कोई गोद में उठा लेता है। लाड-प्यार करता है।’ पीड़ित मां ने कहा कि उन्होंने दरिंदे को ऐसा करते देखा तो उसे सामान्य समझा। क्या पता था कि हैवान के मन में क्या है। बच्ची की मां ने कहा कि, ‘घर आने वाले रिश्तेदार ऐसे होंगे, यह तो कोई सोच भी नहीं सकता। कभी महसूस नहीं किया था कि रिश्तेदारों से ही बेटियों को बचाना पड़ेगा।’
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed